search

Maharashtra: पत्नी को जहर से मारने का प्लान हुआ फेल तो पति ने बिछाया ये खतरनाक प्लान, मर्डर का ऐसे खुला राज

deltin33 Yesterday 23:01 views 995
महाराष्ट्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक महिला स्कूल टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बाद में जांच में इस घटना के पीछे बड़ी साजिश का पता चला। यह घटना 2 मार्च की है, जब स्कूल टीचर वृषाली प्रकाश गवांडे अपनी मोपेड से स्कूल जा रही थीं। तभी पीछे से एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



परिवार को हादसे पर हुआ था शक



शुरुआत में इसे सामान्य सड़क दुर्घटना माना गया था, लेकिन पीड़िता के परिवार को इस हादसे पर शक हुआ। उनके संदेह के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिसके बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान उस सड़क के CCTV फुटेज देखे गए जहां यह हादसा हुआ था। फुटेज की जांच में एक संदिग्ध गाड़ी की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने उस गाड़ी और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/air-india-imposes-surcharge-as-us-iran-war-crisis-drives-jet-fuel-prices-higher-article-2381312.html]US-ईरान जंग के बीच हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने टिकट पर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 11:01 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/india-snaps-up-30-million-barrels-of-russian-oil-after-us-waiver-middle-east-crisis-iran-article-2381281.html]मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत का बड़ा दांव, अमेरिकी छूट मिलते ही खरीदा 3 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल
अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 8:27 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/indigo-ceo-pieter-elbers-resigns-three-months-after-flight-crisis-article-2381264.html]IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 6:49 PM

पुलिस जांच में खुला पूरा राज



पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि महिला टीचर के पति और उसके एक दोस्त ने उसे जानबूझकर मोपेड को टक्कर मारने के लिए किराए पर रखा था। इसके लिए उसे करीब 1 लाख रुपये दिए गए थे। ड्राइवर के बयान के आधार पर पुलिस ने टीचर के पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।



एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्रेणिक लोढ़ा ने बताया कि मामले की जांच में सभी तकनीकी पहलुओं और इलाके के CCTV फुटेज की गहन जांच की गई। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को मृत महिला के ससुर ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी बहू को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के रिश्तेदारों से भी बात की, जिन्होंने इस घटना पर शक जताया। लोढ़ा के मुताबिक, CCTV फुटेज की विस्तार से जांच करने के बाद उस गाड़ी और उसके ड्राइवर की पहचान कर ली गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि पीड़िता के पति और उसके एक दोस्त ने उसे जानबूझकर टक्कर मारने के लिए पैसे दिए थे।



तीन लोग हुए गिरफ्तार



पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 11 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि ड्राइवर को कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर दिए गए नकद पैसे भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी पति ने पहले भीपत्नी वृषाली को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन किस्मत से वो बच गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से कुछ महीने पहले महिला ने अपने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। विवाद के बाद पति-पत्नी कुछ समय तक अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर दोनों फिर से साथ रहने लगे थे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478075