search

हावड़ा हत्याकांड पर बवाल! गोलाबारी थाने का BJP ने किया घेराव, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा का हंगामा

Chikheang 3 hour(s) ago views 833
पश्चिम बंगाल के हावड़ा के गोलाबारी इलाके में हुए प्रमोटर हत्याकांड को लेकर बंगाल की सियासत गरमा गई है। गुरुवार (26 फरवरी) को BJP ने इस घटना के विरोध में गोलाबारी थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन का घेराव करने की कोशिश की, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।



दरअसल, बीते दिन बुधवार की सुबह गोलाबारी के पीलखाना रोड इलाके में दिनदहाड़े एक प्रमोटर शफीक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को पास से कई राउंड फायरिंग करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।



BJP का आरोप है कि इस हत्या के पीछे सत्ताधारी दल TMC से जुड़े लोगों का हाथ है। BJP ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि TMC विधायक गौतम चौधरी का आरोपी के साथ संबंध है। पार्टी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मुख्य आरोपी हारुन खान को तृणमूल कांग्रेस के विधायक की बाइक पर बैठे देखा जा रहा है। BJP का कहना है कि आरोपी और TMC नेताओं के बीच संबंधों की जांच होनी चाहिए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/central-forces-enter-west-bengal-ahead-of-sir-voter-list-release-240-companies-will-arrive-tomorrow-ec-in-action-ahead-of-elections-article-2376540.html]वोटर लिस्ट जारी होने से पहले बंगाल में केंद्रीय बलों की एंट्री! कल से 240 कंपनियां पहुंचेंगी, चुनाव से पहले एक्शन मोड में EC
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 7:47 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-no-da-hike-despite-supreme-court-order-workers-take-to-the-streets-again-ahead-of-bengal-elections-article-2376493.html]सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी DA नहीं! बंगाल चुनाव से पहले फिर सड़क पर उतरे कर्मचारी
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:29 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/howrah-firing-incident-creates-turmoil-in-bengal-politics-accused-harun-khan-has-connections-with-tmc-mla-bjp-makes-serious-allegations-article-2376489.html]हावड़ा ‘गोली कांड’ से बंगाल की सियासत में उथल-पुथल, आरोपी हारुन खान का TMC विधायक संग कनेक्शन, BJP लगाई गंभीर आरोप!
अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:03 PM

इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता गोलाबारी थाने के सामने जुटे। पुलिस ने पहले से ही पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर रखी थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और अंदर घुसने की कोशिश की, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए। पुलिस अधिकारियों ने माइक के जरिए लोगों से शांत रहने और पीछे हटने की अपील की।



BJP का आरोप है कि राज्य में \“गुंडाराज\“ चल रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वहीं तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह दो प्रमोटरों के बीच का निजी विवाद हो सकता है और मामले की जांच पुलिस कर रही है। TMC ने किसी भी राजनीतिक साठगांठ के आरोप को खारिज किया है।



यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कानून-व्यवस्था, अपराध और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दे चुनावी बहस के बीच में आ सकते हैं। भाजपा इस घटना को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है, जबकि TMC इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप विपक्ष पर लगा रही है।



वोटर लिस्ट जारी होने से पहले बंगाल में केंद्रीय बलों की एंट्री! कल से 240 कंपनियां पहुंचेंगी, चुनाव से पहले एक्शन मोड में EC
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168401