search

छपरा होकर अमृतसर–मानसी और अमृतसर–कटिहार के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

LHC0088 3 hour(s) ago views 532
  

होली पर छपरा के यात्रियों के लिए स्‍पेशल ट्रेनें। सांकेति‍क तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, छपरा। Indian Railway: होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।  

पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृतसर से मानसी और कटिहार के बीच दो होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें छपरा होकर गुजरेंगी, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
अमृतसर–मानसी होली स्पेशल के तीन फेरे, छपरा से सीधा कनेक्शन

रेलवे के अनुसार 04610/04609 अमृतसर–मानसी–अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते कुल तीन फेरों में किया जाएगा।
अमृतसर → मानसी (04610)


  • तारीखें: 25, 28 फरवरी एवं 4 मार्च 2026

  • प्रस्थान: रात 8:10 बजे, अमृतसर

  • छपरा आगमन: रात 8:40 बजे

  • मार्ग: गोरखपुर – छपरा – सोनपुर – हाजीपुर – बरौनी – बेगूसराय – खगड़िया

  • मानसी आगमन: तीसरे दिन तड़के 2:30 बजे

मानसी → अमृतसर (04609)


  • तारीखें: 26 फरवरी, 2 एवं 6 मार्च 2026

  • प्रस्थान: सुबह 4:00 बजे, मानसी

  • छपरा आगमन: पूर्वाह्न 10:55 बजे

  • मार्ग: गोरखपुर – सीतापुर – बरेली – सहारनपुर – अंबाला कैंट – जालंधर

  • अमृतसर आगमन: अगले दिन दोपहर 1:15 बजे

छपरा होकर अमृतसर–कटिहार होली स्पेशल भी चलेगी

होली पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने 04614/04613 अमृतसर–कटिहार–अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। यह ट्रेन भी गोरखपुर रूट से तीन फेरों में चलेगी।
अमृतसर → कटिहार (04614)


  • तारीखें: 25 फरवरी, 1 मार्च एवं 5 मार्च 2026

  • प्रस्थान: दोपहर 2:15 बजे, अमृतसर

  • मार्ग: गोरखपुर – सीवान – छपरा – सोनपुर – हाजीपुर – बरौनी – खगड़िया – मानसी

  • कटिहार आगमन: तीसरे दिन सुबह 1:00 बजे

कटिहार → अमृतसर (04613)


  • तारीखें: 27 फरवरी, 3 मार्च एवं 7 मार्च 2026

  • प्रस्थान: सुबह 4:00 बजे, कटिहार

  • मार्ग: छपरा – सीवान – गोरखपुर – बरेली – सहारनपुर – अंबाला कैंट – जालंधर

  • अमृतसर आगमन: अगले दिन दोपहर 2:40 बजे

कोच संरचना और आरक्षण जानकारी


  • कुल कोच: 14
      

         

    • 8 शयनयान
         

    • 4 साधारण द्वितीय श्रेणी
         

    • 2 एसएलआर कोच
        



रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने की अपील की है, ताकि होली के दौरान यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164152