search

Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में जैश से जुड़े दो आतंकी ढेर

LHC0088 1 hour(s) ago views 705
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि आतंकवादी चटरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में \“त्राशी-I\“ ऑपरेशन के दौरान मारे गए और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया, जिसमें दो एके-47 राइफलें भी शामिल हैं।



दो आतंकी हुए ढेर



जानकारी के मुताबिक, ये एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि चटरू के जंगल क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। इनपुट मिलने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि सैफुल्लाह नाम का एक खतरनाक आतंकवादी भी इस मुठभेड़ में शामिल था। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।



#WATCH | J&K | Security Forces conduct cordon & search operation as an encounter started between security forces and terrorists in the Chatroo area of Kishtwar. (Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/HmGYJUZvov — ANI (@ANI) February 22, 2026





संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/winter-storm-hernando-alert-in-the-us-air-india-cancels-all-flights-to-new-york-article-2374183.html]अमेरिका में विंटर स्टॉर्म \“हर्नांडो\“ का अलर्ट, Air India की न्यूयॉर्क की सभी फ्लाइट्स कर दी कैंसिल
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 5:25 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/attack-on-tmc-mla-shaukat-molla-car-tmc-and-isf-face-off-article-2374169.html]\“अपने ही लोग बम फेंक रहा\“, TMC विधायक शौकत मोल्ला की कार पर बम हमला, TMC और ISF आमने-सामने
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 4:49 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-on-high-alert-nefarious-plot-for-a-terrorist-attack-in-indian-mandir-8-suspects-arrested-article-2374116.html]Delhi on High Alert: दिल्ली में फिर आतंकी हमले की नापाक साजिश! धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार
अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 3:21 PM





जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और अपने इंटेलिजेंस सोर्स से मिली इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, किश्तवाड़ इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I के तहत एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि इलाके में एक्टिव आतंकवादियों को ट्रैक और न्यूट्रलाइज किया जा सके। जानकारी के अनुसार, बर्फ से ढके चटरू के जंगल इलाके में पिछले 15 दिनों से लगातार तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल वहां छिपे आतंकवादियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले महीने इसी जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हो चुकी हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और ऑपरेशन लगातार जारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164092