search

तारिक रहमान के सत्ता में आते ही सुधरने लगे रिश्ते... बांग्लादेश फिर शुरू करेगा भारत के लिए वीजा सर्विस; तारीख आई सामने

deltin33 1 hour(s) ago views 892
  

बांग्लादेश सरकार ने भारत स्थित अपने राजनयिक मिशनों से पर्यटक वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई सरकार बनने के साथ ही भारत से रिश्ते सुधारने की दिशा में बांग्लादेश की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि भारत स्थित बांग्लादेशी राजनयिक मिशनों से पर्यटक वीजा सेवाएं सोमवार से फिर से शुरू हो जाएंगी।

बांग्लादेश सरकार ने भारत स्थित अपने राजनयिक मिशनों से पर्यटक वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था। हालांकि, चुनाव के बाद स्थिति में बदलाव आया है और वीजा सेवा सोमवार से पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगी।

अधिकारी ने कहा, \“दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग और भारत के विभिन्न शहरों जैसे गुवाहाटी, अगरतला, मुंबई और कोलकाता में, जहां भी हमारे राजनयिक मिशन स्थित हैं, वहां अन्य वीजा सेवाएं जारी थीं। हालांकि, पर्यटक वीजा आमतौर पर बंद कर दिए गए थे, लेकिन जरूरी मामलों में इन्हें जारी किया जा रहा था। हमने इसे औपचारिक रूप से बंद घोषित नहीं किया था।\“

हालांकि, बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए चुनाव के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार ने भारत में स्थित अपने दूतावासों को 15 जनवरी से 15 फरवरी तक पर्यटक वीजा निलंबित करने का निर्देश दिया था। केवल अत्यावश्यक मामलों में ही वीजा जारी किए गए थे। भूटान और नेपाल जैसे देशों के लिए भी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थीं।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- \“कांग्रेस ने बांग्लादेशियों के खोल दी थीं सीमाएं\“, अमित शाह बोले- पूरे पूर्वोत्तर को भाजपा सरकार देती रहेगी प्राथमिकता
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475163