search

तरनतारन एनकाउंटर: सरपंच हत्याकांड के शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर लखबीर और सत्ता के दो गुर्गे घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 374
  

सरपंच हत्याकांड के शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ (फोटो: जागरण)



धर्मवीर सिंह मल्हार, तरन तारन। बुधवार को विवाह समागममौके सिंधु फार्म में दाखिल होकर गांवठठिया महंता के सरपंच गुरबरिदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या करने वाले शूटरों का पीछा कर रही पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कस्बा नौशहरा पनुआ के समीप बाइक पर सवार इन शूटरों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ जिसमें दो शूटर घायल हो गए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है ।

मौके पर पहुंचे एस एसपी सुरेंद्र लांबा बताया के सरपंच गुरबरिदर सिंह की हत्या करने के मामले में कुल चार लोगों के नाम सामने आए थे इनमें से एक शरनप्रीत सिंह निवासी चोहला साहिब अपने साथी हरदीप सिंह के साथ बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने एजीटीएफ की टीम को साथ लेकर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी दौरान दोनों ने पुलिस पर गोलियां चलाई जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए। जिनकी बाद में पहचान शरणप्रीत सिंह व हरदीप सिंह चोहला साहिब के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि शरनप्रीत सिंह ने सरपंच की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी और गोलियां बरसाने वाले तीन शूटरों में से वह एक था।

पुलिस इस मामले की और गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी ने बताया कि विदेश में बैठे लखबीर सिंह हरिके व सत्ता नौशहरा के दोनों ही साथी है। सरपंच हत्याकांड की इन दोनों ने ही इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी भी ली थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163888