search

खूनी रंजिश या कुछ और? तरनतारन में पति के साथ दवा लेने जा रही नवविवाहिता को सरेआम मारी गोली

Chikheang 1 hour(s) ago views 392
  

पति के साथ दवा लेने जा रही नव विवाहिता को गोली मारकर किया घायल (फोटो: जागरण)



जागरण संवादाता, तरनतारन। शनिवार शाम को पट्टी शहर की गार्डन कॉलोनी के पास एक युवक ने पति के साथ दवा लेने जा रही नव विवाहिता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पट्टी शहर निवासी सुखदेव सिंह की बेटी रूबी की शादी करीब दो महीने पहले इसी शहर के रहने वाले अंश ग्रोवर के साथ हुई थी। वहीं इसी शहर का रहने वाला करण ठाकुर नामक युवक किसी बात को लेकर रूबी से रंजिश रखता था।

रूबी शनिवार शाम को अपने पति अंश ग्रोवर के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थी। तभी करण ठाकुर वहां गली में पहुंचा और रूबी को गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रूबी को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

इस घटना से पट्टी शहर में दहशत का माहौल बन गया। पट्टी पुलिस थाने के मुखी इंस्पेक्टर कवलजीत राय ने बताया कि गोली लगने से घायल लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165967