search

Jio का खास प्लान: 5G नहीं...4G डेटा भी मिलता है अनलिमिटेड; साथ में और भी बेनिफिट्स

deltin33 6 hour(s) ago views 952
  

Jio के इस पोस्टपेड प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डेटा।  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस जियो, लंबे समय से अपने पोस्टपेड प्लान में से एक के साथ अनलिमिटेड 4G डेटा दे रहा है। कंपनी लंबे समय से इंडस्ट्री स्टैंडर्ड बनने वाले बेनिफिट्स लाने की वजह से पसंद की जाती रही है। Jio के अनलिमिटेड 4G डेटा देने के कदम को आखिरकार एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी पोस्टपेड में अपना लिया है। वैसे Vi इसे सालों पहले भी देता था, इसलिए ये Vi के लिए कोई नई बात नहीं है।

फिलहाल हम यहां रिलायंस जियो के 649 रुपये वाले प्लान की बात कर रहे हैं जो अनलिमिटेड 4G डेटा भी ऑफर करता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को लिए अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया ही जाता है। आइए इस प्लान के पूरे बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

  
Reliance Jio का 649 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो 649 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ ये फायदे मिलते हैं:

  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • 100 SMS/दिन
  • अनलिमिटेड 4G डेटा (बिना किसी लिमिट के, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के 300GB लिमिट के उलट)
  • तीन महीने के लिए JioHotstar मोबाइल/TV
  • JioAICloud फ्री 50GB स्टोरेज
  • 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान जिसकी कीमत 35,100 रुपये है
  • एलिजिबल कस्टमर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा


ध्यान दें कि Google Gemini Pro प्लान का फायदा 18 महीने तक पाने के लिए यूजर्स को 349 रुपये या उससे ज़्यादा वाले प्लान से रिचार्ज करते रहना होगा। साथ ही, JioHotstar का लगातार एक्सेस पाने के लिए भी, यूजर्स को एलिजिबल प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान से रिचार्ज करते रहना होगा। ये प्लान भारत के हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है और हर कस्टमर के लिए भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Google के क्रोम ब्राउजर में आए नए फीचर्स, अब मिलेगा स्प्लिट व्यू और बहुत कुछ
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475088