search

इंदौर में गांधी भवन के बाहर सियासी संग्राम : भाजयुमो–कांग्रेस कायकर्ता भिड़े, पत्थर लगने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 212
  

इंदौर में भाजयुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया।  



डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर में शनिवार को राजनीतिक टकराव ने उग्र रूप ले लिया। शहर के गांधी भवन के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विरोध-प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया।
पथराव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष घायल

स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई, जब प्रदर्शन के दौरान गांधी भवन की ओर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दिल्ली की घटना के विरोध में प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गांधी भवन पहुंचे थे। पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और हालात बिगड़ गए।

पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर स्थिति संभालने का प्रयास किया और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165629