search

कुल्लू में शादी से इन्कार किया तो युवक ने लड़की के घर में लगा दी आग, पड़ोसियों ने बचाई जान

cy520520 3 hour(s) ago views 134
  

कुल्लू के आनी में युवक ने शादी से इन्कार करने पर लड़की के घर में ही आग लगा दी। प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक सनसनीखेज घटना हुई है। आनी के तांदी क्षेत्र में बेटी की शादी करवाने से इन्कार करने पर घर को आग लगा दी। आधी रात को आग लगने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत जलते हुए घर से बाहर निकाला।

गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
फोन पर दी थी धमकी, घटना के वक्त दिखी गाड़ी

पीड़ित राजेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल, निवासी कटाहर, डाकघर तांदी ने आरोप लगाया कि पंकज शर्मा नामक युवक ने दो दिन पहले दूरभाष के माध्यम से धमकी दी थी कि यदि बेटी की शादी उससे नहीं करवाई गई तो वह पूरे परिवार को घर में आग लगाकर राख कर देगा। घटना के समय उक्त युवक मौके से अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।
खाना खाने के बाद सो रहे थे परिवार के सदस्य

पुलिस चौकी लुहरी में दी गई सूचना के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे घर में आग लगने की सूचना दी। राजेश कुमार ने बयान में बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन कर कमरे में सो रहे थे।  
पड़ोसी ने न उठाया होता तो तय था बड़ा नुकसान

लगभग 10:30 बजे पड़ोसन गुड्डी देवी ने जोर से आवाज लगाकर बताया कि उनके घर में आग लग गई है। शोर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और गांव के अन्य लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
आग लगने से भारी नुकसान

आग लगने से राजेश कुमार के पुराने मकान की अलग कर रखी गई देवदार की लकड़ी, कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी तथा घर के बिजली मीटर की तारें समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

इस संबंध में थाना आनी में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल और पंजाब में बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बच्चा गोद लेने के लिए पैसे मांगे तो खुला राज
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161143