search

PM की जनसभा के कारण मेरठ में ऐसे होगा रूट डायवर्ट, वैकल्पिक मार्गाें का करें इस्तेमाल

LHC0088 1 hour(s) ago views 401
  

प्रतीकात्मक फोटो  






जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut Route Diversion प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर रविवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक यातायात में बदलाव किया है। बिजली बंबा मार्ग और शापरिक्स माल से माहिउद्दीनपुर तक दिल्ली रोड बंद रहेगा। शहर से दिल्ली जाने वाले लोग कंकरखेड़ा से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चढ़कर एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा सकेंगे।

शहर के अंदर से मेरठ बुलंदशहर हाईवे से होकर भी दिल्ली जा सकेंगे। इन्हीं मार्ग से दिल्ली से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। शहर से दिल्ली रोड पर चलने वाले वाहन टीपीनगर मंडी गेट पर रोक दिए जाएंगे। परतापुर इंटरचेंज से मोदीनगर व दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन हाईवे पर नहीं जा सकेंगे। एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

काशी टोल से मोदीनगर और दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। परतापुर इंटरचेंज एवं गगोल से शहर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात प्रबंधन के दौरान किसी भी प्रकार की आपात कालीन सेवाएं एवं एंबुलेंस बाधित नहीं रहेंगी।

यह भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में, PM के कार्यक्रम की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण
ऐसे होगा रूट डायवर्ट

1-राजनगर एक्सटेंशन से मेरठ की तरफ हाईवे से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य पर जा सकेंगे.

2-दुहाई मुरादनगर से मेरठ हाईवे से आने वाले भारी वाहन पेरीफेरल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।

3-मुरादनगर गंगनहर से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहन गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से नहीं जा सकेंगे। एक्सप्रेसवे से ही वाहन जा सकेंगे।

4-मोदीनगर से मेरठ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। निवाड़ी से गंगनहर पटरी की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। भोजपुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर सभी वाहन अपने गंतव्य जा सकेंगे।

5-भोजपुर से मोदीनगर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। एक्सप्रेसवे से वाहन जा सकते है।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train के संचालन के कारण मेरठ में तीन गुणी कीमत पर बिका 35 वर्ग मीटर का प्लाट
शामली-बागपत से मेरठ आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे

बागपत और शामली की तरफ से मेरठ आने वाले सभी वाहन गंगनहर की पटरी से नहीं जाएंगे। बल्कि हाईवे से सीधे अपने गंतव्य पर जा सकेंगे।
रैली में बस/कार व अन्य वाहनों के जाने हेतु मार्ग

1- दिल्ली/गाजियाबाद से आने वाले वाहन मोदीनगर से सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बायें मुड़कर पार्किंग स्थल पर जाएगे।

2-मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर से आने वाले वाहन नहर पटरी से होते हुए सिवालखास से गेजा मार्ग से कार/बस पार्किंग मे जाएगे।

3-हापुड से आने वाले वाहन (वाया खरखौदा) थाना खरखौदा तिराहे से मोहद्दीनपुर खरखौदा मोड़ तिराहा से बायें मुड़कर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बायें बस पार्किंग में जाएंगे।

4-बिजनौर/मवाना से आने वाले वाहन मसूरी से दौराला होते हुए नहर पटरी से सिवालखास होते हुए गेजा मार्ग से बस/कार पार्किंग में जायेगे।

5- परीक्षितगढ़/ किठौर से आने वाले वाहन टियाला अंडरपास (हापुड़ बाइपास) होकर थाना खरखौदा तिराहा से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड़ तिराहा से बायें मुड़कर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बायें बस पार्किंग में जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे प्रधानमंत्री, 12 जनपदों से पुलिस बल बुलाया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163475