search

उत्तराखंड उपनल कर्मियों को समान वेतन व महंगाई भत्ता: कट-ऑफ डेट की तय

cy520520 1 hour(s) ago views 424
  

उपलन कर्मी।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के जरिये तैनात कर्मचारियों को समान पद समान वेतन और महंगाई भत्ता भी मिलेगा।

अब इसकी कट आफ डेट को लेकर संशोधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह स्पष्ट किया गया है कि 12 नवंबर, 2018 तक उपनल के जरिये कार्य करने वाले इसके दायरे में आएंगे।  

पहले चरण में एक जनवरी, 2016 से पहले उपनल के जरिये विभागों में लगे ऐसे कार्मिकों को लाभ मिलेगा जो अभी तक कार्यरत हैं। शेष को चरणबद्ध तरीके से इसके दायरे में लिया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मियों को समान पद समान वेतन देने का निर्णय लिया था। अब इसमें कट आफ डेट तय करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।

सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 12 नवंबर, 2018 को कट आफ डेट माना जाएगा। यानी इस तिथि तक उपनल के जरिये सेवायोजित कार्मिकों को ही समान पद समान वेतन का लाभ मिलेगा।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि पहले चरण में एक जनवरी, 2016 तक विभिन्न विभागों में सेवा देने वाले कार्मिकों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से कट आफ डेट तक उपनल के जरिये विभिन्न विभागों में सेवा देने वालों को इसका लाभ दिया जाएगा।
कार्मिकों की सूची तैयार, जल्द होगा अनुबंध का कार्य

शासन के निर्देशों पर विभिन्न विभागों ने अपने यहां तैनात उपनल कर्मियों की सूची तैयार कर ली है। अब जल्द ही विभाग इन कार्मिकों से अनुबंध की कार्रवाई शुरू करेंगे। इसके पश्चात इन कार्मिकों को समान पद समान वेतन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160879