चांदनी चौक लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रवीण खंडेलवाल का लगेज आईजीआई एयरपोर्ट पर ही छूट गया।फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंडिगो की उड़ान से नई दिल्ली से कर्नाटक स्थित बेलगावी की यात्रा कर रहे चांदनी चौक लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रवीण खंडेलवाल का लगेज आईजीआई एयरपोर्ट पर ही छूट गया। इंडिगो की इस लापरवाही पर सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट किया कि यदि एक सांसद के साथ ऐसा व्यवहार और लापरवाही हो रही है तो आम यात्रियों की दुर्दशा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उधर, इंडिगो का कहना है उनका लगेज पहुंचा दिया गया है।
सांसद ने अहम दस्तावेजों की सुरक्षा पर कहा...
सांसद ने पोस्ट में लिखा, “मैं नई दिल्ली से बेलगावी पहुंचा, लेकिन मेरा सामान नहीं। मैं गंतव्य तक पहुंच गया, लेकिन लगेज एयरलाइंस की अव्यवस्था के कारण गंतव्य तक नहीं पहुंचा।“ उन्होंने लिखा, “उड़ान संख्या 6ई-5237 के साथ बेहद शर्मनाक अनुभव रहा। लगेज कहां है, इसके बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। इस घटना ने मुझे मानसिक पीड़ा और भारी असुविधा दी है। लगेज में मेरे महत्वपूर्ण और मूल्यवान दस्तावेज भी शामिल हैं। लगेज नहीं मिलने के कारण उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं और कपड़े तुरंत खरीदने पड़े। सबसे बड़ी चिंता उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर है, जो उसी बैग में मौजूद थे।“
उन्होंने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स से स्पष्टीकरण मांगा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया
मामला तूल पकड़ता देख नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय ने कहा कि विवरण संबंधित एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इंडिगो ने मांगी माफी
इंडिगो टीम ने भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि इस असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी टीम आंतरिक रूप से समन्वय कर रही है और आपका सामान जल्द से जल्द आपके बताए पते पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पीएमएलए में कुर्की पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त-मनी लॉन्ड्रिंग केस में विरासत में मिली संपत्ति भी कुर्क होगी
यह भी पढ़ें- म्यांमार में बेची जा रही थी दिल्ली से चोरी हुई लग्जरी कारें, मेरठ कनेक्शन आया सामने; तीन कुख्यात दबोचे
यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेंशन के लिए महिलाओं की नई सूची जारी, अब जोड़े गए 19 हजार से ज्यादा नाम; पढ़ें पूरी डिटेल |