search

SIR को लेकर उत्तराखंड तैयार, अप्रैल में होगा विशेष गहन पुनरीक्षण... मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Chikheang 1 hour(s) ago views 617
  

सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम।



राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि आगामी अप्रैल में उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रस्तावित है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही।

सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ जनपदवार प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि देहरादून, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में मतदाता मैपिंग की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप कम है।

उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बूथों पर मैपिंग प्रतिशत कम है, वहां संबंधित ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

साथ ही चेतावनी दी कि SIR कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को तय समयसीमा के भीतर बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात हैं, शत-प्रतिशत तैनाती के लिए राजनीतिक दलों के साथ पुनः बैठक की जाए।

उन्होंने जिलों में SIR हेल्पडेस्क पर अतिरिक्त कार्मिकों की तत्काल तैनाती करने को भी कहा।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और ईआरओ वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165126