search

बरवाअड्डा रुई गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान और एक कर्मी घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 416
  

गोदाम में धू-धू कर जलती रूई।



जागरण संवाददाता, बरवाअड्डा (धनबाद)। शुक्रवार सुबह बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमला टांड़ स्थित रूई गोदाम में आग लग गई। आग लगने से लगभग पांच लाख रुपये की रूई जलकर खाक हो गई। घटना में गोदाम में कार्यरत उमेश भारती का बायां हाथ झुलस गया।

सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग पांच लाख रुपये की रूई जलकर खाक हो चुकी थी।

इस संबंध में रूई गोदाम संचालक, सिमला टांड़ निवासी तारीक अनवर ने बताया कि सुबह काम करने के लिए गोदाम पहुंचकर उन्होंने मशीन चालू की। कुछ देर बाद अचानक रूई के बंडलों से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल गई।

इस दौरान गोदाम में कार्यरत उमेश भारती बाहर भागने के क्रम में घायल हो गए और उनका बायां हाथ झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165087