search

गोपालगंज में नाबालिग किशोरी का अपहरण, मस्जिद के इमाम पर प्राथमिकी दर्ज

Chikheang 1 hour(s) ago views 229
  

मस्जिद के इमाम पर 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप  



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया मुकेरी टोला गांव में स्थित एक मस्जिद के इमाम पर 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप लगा है। मामले को लेकर किशोरी की मां ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

किशोरी की मां ने पूर्णिया जिले के के. नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव निवासी आरिफ आलम के पुत्र आजाद फैजान तथा मस्जिद के इमाम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि इमाम की गतिविधियां पहले से संदिग्ध थीं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि इमाम उनकी नाबालिग बेटी से उल्टी-सीधी बातें करता था और उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश करता था। इस बात को लेकर परिवार के सदस्यों और इमाम के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी थी।
घटना की रात से लापता

प्राथमिकी के अनुसार, 13-14 फरवरी की रात किशोरी घर में सोई हुई थी। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला पाया गया और बेटी घर से गायब थी। इसके बाद परिवार ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मां ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले इमाम उनके घर के आसपास चक्कर लगा रहा था और उनकी बेटी से बातचीत कर रहा था। इस कारण उन्हें संदेह है कि अपहरण में उसकी संलिप्तता हो सकती है।
गंभीर आशंका जताई

शिकायत में मां ने बेटी को बदनीयती से अगवा करने, नाबालिग से जबरन शादी करने या बेच देने की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी बेटी की जान को खतरा हो सकता है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर विदेश बुलाया, डॉक्टर पर यौन शोषण और 50 लाख ठगी का आरोप
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164913