Forgot password?
 Register now

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: एक-दूसरे से कितनी अलग हैं महिंद्रा की दोनों नई SUV?

LHC0088 2025-10-9 04:05:18 views 958

  

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर SUV, Mahindra Bolero और Bolero Neo को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इन दोनों को ही कई बेहतरीन फीचर्स और अपडेट के साथ लेकर आया गया है। इसमें नए डिजाइन, अतिरिक्त फीचर्स और कुछ किफायती दाम शामिल है। इसके बावजूद इन दोनों बोलेरो में काफी अंतर है। हम यहां पर आपको इन दोनों (Mahindra Bolero Vs Bolero Neo) के बारे में विस्तार में बता रहे है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: कीमत
Mahindra Bolero Mahindra Bolero Neo
वेरिएंटकीमतवेरिएंटकीमत
B4₹ 7.99 लाखN4₹ 8.49 लाख
B6₹ 8.69 लाखN8₹ 9.29 लाख
B6(O)₹ 9.09 लाखN10₹ 9.79 लाख
B8₹ 9.69 लाखN11₹ 9.99 लाख


नई बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक है, जबकि बोलेरो नियो की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये तक है।   
Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: डिजाइन

  • बोलेरो नियो में नया क्रोम ग्रिल, सिल्वर-फिनिश स्किड प्लेट और डार्क मेटैलिक ग्रे 16 इंच के अलॉय व्हील्स  जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ब्लैक रूफ दिया गया है, जो इसे स्पोर्टी लुक देने का काम करता है। इसे नया जींस ब्लू और कॉन्क्रीट ग्रे कलर भी दिया गया है।
  • महिंद्रा बोलेरो का डिजाइन काफी साधारण है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो और 15 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह सभी मिलकर इसे एक मजबूत लुक देने का काम करते हैं। इस बार स्टील्थ ब्लैक पेंट ऑप्शन दिया गया है।

Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: इंटीरियर
स्पेसिफिकेशन
Mahindra Bolero Neo
  Mahindra Bolero  
   
   
   इंटीरियर
   साधारण, इंटीरियर्स में कम आरामदायक
   प्रीमियम, 9-इंच इंफोटेनमेंट, लेदर सीट्स
   
   
   फीचर्स
   7-इंच इंफोटेनमेंट, रियर पार्किंग सेंसर्स
   9-इंच इंफोटेनमेंट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल
   
   
   सुरक्षा
   ड्यूल एयरबैग्स, ABS with EBD
   ड्यूल एयरबैग्स, ABS with EBD, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
   
   
   कलर ऑप्शन
   DSAT Silver, Rocky Beige, Diamond White, Stealth Black
   Napoli Black, Pearl White, Diamond White, Jeans Blue, Concrete Grey
   
   
   सीटिंग
   7-सीटर
   7-सीटर
   

बोलेरो नियो में 9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और लेदरेट सीट्स दी गई हैं, जो इसे एक बेहतर अनुभव प्रदान करती हैं। जबकि स्टैंडर्ड बोलेरो में 7 इंच की स्क्रीन और साधारण इंटीरियर मिलते हैं। बोलेरो नियो को मोचा ब्राउन और लूनर ग्रे कलर में केबिन दी गई है, जबकि बोलेरो में ये ऑप्शन नहीं मिलता है। दोनों एसयूवी में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: फीचर्स

बोलेरो नियो में स्टैंडर्ड बोलेरो से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। बोलेरो नियो में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स, और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, स्टैंडर्ड बोलेरो में ये फीचर्स नहीं मिलते। दोनों एसयूवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS with EBD और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra Bolero Vs Bolero Neo: इंजन
Mahindra BoleroMahindra Bolero Neo
इंजन1.5-लीटर डीजल1.5-लीटर डीजल
ट्रांसमिशन5-स्पीड मैनुअल5-स्पीड मैनुअल
पावर75 PS100 PS
टॉर्क210 Nm260 Nm


दोनों ही एसयूवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, लेकिन दोनों के इंजन के पावर में फर्क है। बोलेरो नियो में दिया गया इंजन 100 PS और 260 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि स्टैंडर्ड बोलेरो में दिया गया इंजन 75 PS और 210 Nm टॉर्क देता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

6789

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
20595
Random