search

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार ने हाशिम बाबा के शूटर को ठहराया जिम्मेदार

Chikheang 2026-2-19 21:58:08 views 499
  

घरेलू विवाद में एक शख्स ने फंदा लगाकर जान दी। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद चांद के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जाफराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का परिवार दबी जबान में कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा के शूटर सचिन उर्फ गोलू को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आरोप है कि सचिन घरेलू विवाद की वजह बन रहा था और दुबई में बैठकर विभिन्न माध्यमों से चांद को धमका रहा था।  

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद चांद पिछले कुछ दिनों से जाफराबाद स्थित कश्मीरी बिल्डिंग क्षेत्र में अपने भाई के घर पर रह रहा था। चांद का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। इस बात से चांद परेशान था।

बृहस्पतिवार को उसने भाई के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजन ने अचेत हालत में उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से डॉक्टरों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। बता दें सचिन उर्फ गोलू भोला नाथ नगर क्षेत्र में दो वर्ष पहले हुई बर्तन कारोबारी की हत्या समेत कई केस में वांछित चल रहा है। पुलिस से बचकर दुबई भागा हुआ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244