search

मुजफ्फरपुर में गोबरसही रेल फाटक रात्रि में चार दिनों तक रहेगा बंद, जानें वैकल्पिक रास्ते

cy520520 1 hour(s) ago views 878
  

गोबरसही रेल फाटक 20 से 23 फरवरी।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर है। रेल विभाग के विशेष कार्य के कारण गोबरसही रेल फाटक लगातार चार रातों तक बंद रहेगा, जिससे देर रात सफर करने वालों की राह बदल सकती है।

अचानक फाटक बंद होने से किसी को असुविधा न हो, इसके लिए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है, क्योंकि निर्धारित अवधि में इस रूट पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
मझौलिया रेल फाटक का कर सकते इस्तेमाल

रामदयालुनगर रेलखंड व एनएच से सटे गोबरसही समपार फाटक संख्या-चार स्पेशल पर शुक्रवार से रेल कार्य होना है। इसको लेकर 20 से 23 फरवरी तक रात्रि दस से सुबह छह बजे तक आठ घंटे बंद रहेंगे।

इसको लेकर वरिष्ठ सेक्सन इंजीनियर, रेलपथ ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्वी एसडीओ को पत्र भेज कर सहमति प्राप्त कर ली है। इसके साथ सदर थाना, नारायणपुर आरपीएफ, वहां के स्टेशन प्रबंधक, मुजफ्फरपुर आरपीएफ, जीआरपी, वहां के स्टेशन प्रबंधक को भी खबर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रेल फाटक पर स्लीपर, चेक रेल चेजिंग एंड ओवर हाउलिंग तथा रेलपथ मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह संरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक हैं।

सड़क आवागमन के लिए बंद किए जाने के दौरान शांति व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। एनएच से सटे होने के कारण गोबरसही रेल फाटक शहर का मुख्य मार्ग माना जाता है।

रात को बंद रहने से भगवानपुर ओवर ब्रिज पर गाड़ियों का दबाव बढ़ जाएगा। विकल्प के रूप में भगवानपुर ओवर ब्रिज, बीबीगंज रेल फाटक के साथ मझौलिया रेल फाटक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160263