कौन हैं Dario Amodei जिनका OpenAI के सीईओ ने नहीं पकड़ा हाथ? ऑक्वर्ड मोमेंट ने मचाया तहलका!
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में \“इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026\“ चल रहा है। इस दौरान आज मंच पर कैद हुआ एक छोटा सा दृश्य सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद वैश्विक टेक लीडर्स जब ग्रुप फोटो ले रहे थे और एकजुट होकर हाथ उठाने की मुद्रा में दिखाई दिए तो उसी दौरान OpenAI और Anthropic के प्रमुखों की बॉडी लैंग्वेज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
इन तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स में दिखाई दे रहा है कि जहां मंच पर मौजूद ज्यादातर लीडर्स एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं जबकि OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई ने अलग अंदाज में हाथ ऊपर उठाया हुआ है। बीएस यही क्षण कैमरे में कैप्चर होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया।
कौन हैं Dario Amodei?
डारियो अमोदेई एंथ्रोपिक के CEO और को-फाउंडर हैं, जो एक मशहूर AI रिसर्च कंपनी है। उन्हें AI की दुनिया में एक बहुत ही प्रभावशाली शाखसियत में से एक माना जाता है, खास करके AI सेफ्टी और कंट्रोल के क्षेत्र में वे काफी पॉपुलर हैं।
खबर अपडेट की जा रही है... |
|