search

पूर्णिया में 40 पोल से तार ले उड़े चोर, 500 एकड़ में लगी रबी फसल की सिंचाई ठप

deltin33 4 hour(s) ago views 926
  

एआई तस्वीर



संवाद सहयोगी, केनगर (पूर्णिया)। केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर पंचायत अंतर्गत गोकुलपुर पुलिस चेक पोस्ट के समीप रेलवे ढाला से चंपानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत अंतर्गत सौराहा गांव के बड़ी नहर फाटक तक अज्ञात चोरों ने कृषि कार्य में सिंचाई के उपयोग में आने वाले 11 केवी का तीन फेज बिजली का तार काट लिया तथा कटे तार को लेकर फरार हो गया।  

तार चोरी की घटना मंगलवार को देर रात की बताई जा रही है। तार चोरी की घटना से गोकुलपुर एवं सौराहा के सैकड़ों किसान के रबी फसल की सिंचाई में ग्रहण लग गया। क्षेत्र के किसान मायूस हैं, अब उनके मक्का फसल की सिंचाई कैसे होगी।  
दो किलोमीटर में खड़े 40 पोल का तार काट लिए

चोरों ने लगभग दो किलोमीटर में खड़े 40 पोल का तार काट लिया। बिजली विभाग के सुपरवाइजर अमीत कुशवाहा ने बताया चोरों ने बड़ी नहर फाटक के पास 10 पोल के तार को नीचे गिरा दिया था परंतु उसे ले नहीं जा सका। उस तार को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है।  

गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता एवं जगनी पंचायत के मुखिया मंगल ऋषि ने बताया कि कृषि के लिए 11 केवी का बिजली तार की चोरी हो जाने से 5 सौ एकड़ में लगे फसल खासकर मक्का, गेहूं एवं अन्य रबी फसल की सिंचाई पर व्यापक असर पड़ेगा।
चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

केनगर विद्युत अवर प्रमंडल के कनीय अभियंता स्नेहा संगम ने बताया की बिजली तार चोरी की घटना को लेकर संबंधित थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।  

वहीं चंपानगर अपर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर राय ने बताया की बिजली तार की चोरी की घटना को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473570