कैप्शन: हिसार के वार्ड पांच में विकास कार्यों का शुभारंभ करतीं विधायक सावित्री जिंदल (जागरण)
जागरण संवाददाता, हिसार। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई। शहर में विधायक कोटे से करीब 3.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इससे शहर के कई क्षेत्रों में गलियों को पक्का किया जाएगा। वीरवार को विधायक सावित्री जिंदल और मेयर प्रवीण पोपली ने विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगमायुक्त नीरज, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद भीम महाजन, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, पूर्व पार्षद ज्योति महाजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये विकास कार्य करवाए जाएंगे
- वार्ड-5 की इंद्रा कालोनी में गलियों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया, जिस पर लगभग 63.72 लाख रुपये खर्च होंगे।
- जगतार बाग क्षेत्र में आईपीबी सड़कों के निर्माण पर करीब 6.92 लाख रुपये।
- कसाबा मुहल्ला में सीसी सड़कों के निर्माण पर 33.64 लाख रुपये।
- मित्तल नगर में स्थित पार्क की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य 12.46 लाख रुपये।
विधायक कोटे से इन कार्यों पर खर्च होंगे 2.38 करोड़ रुपये
- मोहना मंडी सीसी सड़क निर्माण।
- कमला नगर में आरसीसी रोड।
- संत नगर में सड़क।
- न्यू माडल टाउन में आइपीबी की सड़क
- अर्बन एस्टेट की सड़कों की मरम्मत।
- भामाशाह नगर में सीसी सड़क।
- ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में फुटपाथ इत्यादि।
आइबीपी ब्लॉक और सीसी सड़कों का होगा निर्माण
फेज-3 के तहत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में ग्रेनाइट और कोटा स्टोन पत्थर लगाए जाएंगे, जिससे स्थल मजबूत और आकर्षक बनेगा। पार्किंग क्षेत्र में आइबीपी ब्लॉक लगाए जाएंगे ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम रहे और जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा एंबुलेंस के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा।
ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ अगले चार महीनों में हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। - नीरज, निगमायुक्त हिसार
इसके अलावा आइबीपी ब्लॉक व सीसी सड़कों निर्माण किया जाएगा। स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाथरूम में आधुनिक टाइल्स लगाई जाएंगी। साथ ही पूरे परिसर में पेंट और पुट्टी का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा और गोपनीयता के मद्देनजर श्मशान भूमि की चहारदीवारी की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी।
ऋषि नगर श्मशान भूमि पर फेज-3 का कार्य शुरू
शहर में आधारभूत सुविधाओं को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में निगमायुक्त नीरज ने अधिकारियों के साथ ऋषि नगर स्थित निर्माणाधीन अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली श्मशान भूमि का निरीक्षण किया।
मैं शहर के समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध और तत्पर रहती हूं। जनहित से जुड़े हर कार्य को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं, ताकि शहर निरंतर प्रगति करता रहे। - सावित्री जिंदल, विधायक, हिसार
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निगमायुक्त नीरज ने बताया कि श्मशान भूमि के फेज-3 का कार्य शुरू कर दिया है। इस चरण में कुल चार करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के लोगों को सम्मानजनक संस्कार स्थल उपलब्ध करवाएगा।
शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों, गलियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। - प्रवीण पोपली, मेयर, हिसार |
|