search

आरा में नाली विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा को लगी गोली तो भतीजा मारपीट में घायल

cy520520 2026-2-19 12:56:39 views 1120
  

आरा में नाली विवाद में खूनी संघर्ष



जागरण संवाददाता,आरा। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की रात नाली के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। फायरिंग में चाचा को गोली लग गई, जबकि भतीजा मारपीट में घायल हो गया।  

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से मामला शांत कराया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

गोली से घायल चाचा चासी गांव निवासी पुली सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार हैं। उनके बाएं हाथ की हथेली में गोली लगी है। वहीं मारपीट में घायल भतीजा उपेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है।
घर के सामने नई सड़क का निर्माण

इधर,घायल अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने नई सड़क का निर्माण हुआ है। उसी सड़क में नाली निकालने को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। वे सहार थाना क्षेत्र के बागी गांव से बाइक से लौट रहे थे।  

तभी देखा कि उनके पट्टीदार उनके पिता के साथ झगड़ा कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पटीदारों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उनके बाएं हाथ में गोली लग गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725