Minor Rape Case: घटना के बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। प्रतीकात्मक फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Baruraj Police Action: जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलने पर बरूराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। |