GATE 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए जल्द ही प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी आने के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) की ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस गेट एग्जाम का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया गया था।
ऑफिशियल डेट का एलान नहीं
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि अभी तक आईआईटी गुवाहाटी की ओर से प्रोविजनल आंसर की को लेकर ऑफिशियल डेट की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, परीक्षा होने के दो वीक के अंदर उत्तर कुंजी जारी कर दी जाती है, ऐसे में अनुमान है कि आंसर की कभी भी जारी हो सकती है।
उत्तर कुंजी आने पर इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
- आईआईटी गेट आंसर की 2026 आने पर अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद Application Login पर क्लिक करना होगा।
- अब Enrollment Id / Email Address, Password एवं दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी किसी आंसर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर पाएंगे। अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किये जायेंगे।
रिजल्ट डेट पहले से ही घोषित
आईआईटी गुवाहाटी की ओर से इस परीक्षा के रिजल्ट डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट 19 मार्च 2026 को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया जायेगा। सभी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार शिक्षा विभाग में परिचारी के 45 हजार रिक्त पदों पर होगी भर्ती, एजुकेशन मिनिस्टर सुनील कुमार ने किया एलान |
|