search

पटना में कार से 6.39 लाख समेत लैपटॉप बैग ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

cy520520 3 hour(s) ago views 147
  

कार से 6.39 लाख समेत लैपटॉप बैग ले उड़े बदमाश



जागरण संवाददाता, पटना। कार से बैग उड़ाने वाले गिरोह ने इस बार इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को निशाने पर लिया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के 90 फीट के पास बदमाशों ने कारोबारी की गाड़ी का दरवाजा खोलकर लैपटॉप बैग सहित 6.39 लाख रुपये गायब कर दिया।  

पीड़ित कारोबारी ओमप्रकाश की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज से कुछ संदिग्धों को देखा गया है। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। कंकड़बाग थानेदार ने बताया कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

ओमप्रकाश मंगलवार की शाम घर जा रहे थे। उनका ऑफिस 90 फीट में ही है। शाम के समय कर्मी ने उनकी गाड़ी में दो बैग रख दिया था। एक बैग में नकद था और दूसरे में लैपटॉप था। इसके बाद वह गाड़ी के पास पहुंचने वाले थे, कि एक बदमाश आया और दरवाजा खोल दोनों बैग को लेकर भाग गया।  
CCTV में दिखे चार-पांच लोग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। एक जगह सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि अज्ञात चार-पांच लोग दुकान के ठीक सामने गाड़ी की रेकी कर रहे थे।  

इसमें एक गाड़ी के पास जाता है और आराम से दरवाजा खोलते हुए दो काले रंग का बैग लेकर 90 फीट बाईपास की ओर भाग जाता है। इसके बाद अन्य संदिग्ध भी चले जाते हैं। आरोपित की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं

इसके पूर्व पिछले वर्ष पांच दिसंबर माह में कंकड़बाग के न्यू बाईपास में बदमाशों ने कार से धुआं निकलने की बात बताकर मलेशिया में विदेशी मार्केटिंग कंपनी में एक अधिकारी की कार से बैग उड़ा दिया। बैग में करीब 40 लाख के गहने, दो लैपटॉप, मोबाइल, पासपोर्ट सहित अन्य कागजात थे।  

इसी तरह 28 दिसंबर को गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड में बदमाशों ने नोट गिरने का झांसा देकर व्यवसायी की कार से 10 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया।  

इसी वर्ष 26 जनवरी को रामकृष्णा नगर के भूपतिपुर गोलंबर के पास उचक्कों ने कार चालक को इशारा किया कि गाड़ी से मोबिल गिर रहा है। जैसे ही कार चालक बोनट खोलकर इंजन चेक किए, तभी बदमाश उनका बैग लेकर भाग गए। बैग में 50 हजार नकद और अन्य कागजात थे।
पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे बदमाश

यह एक संगठित गिरोह है। जो अक्सर बैंकों और शोरूम के बाहर रेकी करता है। हर किसी का अपना काम होता है। कभी गाड़ी के पास नोट गिरने की बात कहते हैं तो कभी इंजन से मोबिल गिरने का इशारा करते हैं। किसी भी तरह दरवाजे का लॉक खुल जाए, इसके लिए नोट गिराकर चालक का ध्यान भटकाते है।  

बीते तीन माह में इस तरह की गई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसके बाद भी पुलिस गिरोह की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। इससे वह लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159954