search

जिनेवा वार्ता बेनतीजा... रूस और यूक्रेन के बीच जमीन के मुद्दे पर नहीं बनी सहमति, जारी रहेगा युद्ध

LHC0088 1 hour(s) ago views 378
  

रूस और यूक्रेन के बीच जमीन के मुद्दे पर नहीं बनी सहमति, जारी रहेगा युद्ध (फोटो- रॉयटर)



एपी, जिनेवा। रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के प्रयास में मॉस्को और कीव के दूतों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में हुई नवीनतम वार्ता बुधवार को बिना किसी सफलता के संकेत के समाप्त हो गई। दोनों पक्षों ने कहा कि वार्ता मुश्किल थी।

इस साल की शुरुआत में अबू धाबी में हुई बैठकों के बाद स्विट्जरलैंड में वार्ता अमेरिका द्वारा आयोजित सीधी वार्ता का तीसरा दौर था, जिसे अधिकारियों ने रचनात्मक बताया, लेकिन इसमें भी कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, \“\“बातचीत आसान नहीं थी। सैन्य मुद्दों पर कुछ प्रगति हुई, हालांकि राजनीतिक मतभेद गहरे बने हुए हैं, जिसमें पूर्वी यूक्रेन में भूमि का भविष्य भी शामिल है, जिस पर रूसी सेना का कब्जा है और जिसे रूसी राष्ट्रपति अपने पास रखना चाहते हैं।\“\“

वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वार्ता के नतीजे के बारे में बोलना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, पुतिन को जिनेवा में प्रगति के बारे में रिपोर्ट मिलती रही हैं। दोनों पक्षों ने कहा कि वार्ता का एक नया दौर होने वाला है। अमेरिका किसी भी युद्धविराम की निगरानी में मदद करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162097