search

Holi Special Trains : दिल्ली-मुंबई से बिहार तक सीटों की जंग के बीच रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनें

cy520520 Yesterday 22:57 views 457
  

इसमें प्रतीकात्तम तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । होली मनाने के लिए अब परदेश से यात्री आने लगे है। बुधवार को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि ट्रेनों से काफी संख्या में लोग आए। वहीं काफी संख्या में यहां से दिल्ली, पंजाब कमाने भी लोग गए।

भीड़ होने के मद्देनजर रेलवे द्वारा फिर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलने की घोषण की है। इसी कड़ी में पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) चलायी जाएगी। 01043 ट्रेन लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च, को लोकमान्य तिलक से 12:15 बजे खुलकर डीडीयू, 1 पाटलिपुत्र, हाजीपुर रूकते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी।

-- 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च को समस्तीपुर से 03:00 बजे खुलकर हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16:25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

-- 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) चलायी जाएगी।

05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च, तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19:15 बजे खुलकर हाजीपुर, पाटलिपुत्र एवं डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07:55 बजे खुलकर अगले दिन 07:15 बजे डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर रूकते हुए 16:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

--05585/05586 सहरसा-लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) चलायी जाएगी।

05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17:45 बजे खुलेगी। तीसरे दिन 05:30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16:35 बजे खुलेगी और 09:00 बजे सहरसा पहुंचेगी ।

--04731/04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते) चलायी जाएगी। 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च क प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13:25 बजे खुलेगी। 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02:10 बजे खुलेगी।

--09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल-मुजफ्फरपुर-छपरा-लखनऊ-झांसी के रास्ते चलायी जा रही 09465/66 अहमदाबाद-दरभंगा -अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159741