search

इलाज के बहाने भोपाल लेकर आया, होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, ग्वालियर के डॉक्टर पर केस दर्ज

cy520520 1 hour(s) ago views 459
  

महिला से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में एक महिला मरीज से कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्वालियर का एक डॉक्टर इलाज के बहाने महिला को भोपाल लाया और होटल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला ग्वालियर की निवासी है और पिछले सात महीनों से चर्म रोग का उपचार डॉ. अमरीश सेंगर से करा रही थी। इलाज में सुधार नहीं होने पर आरोपी डॉक्टर ने उसे विशेषज्ञ से परामर्श और जरूरी जांच के लिए भोपाल चलने का सुझाव दिया।
अस्पताल की जगह होटल ले गया

14 फरवरी को डॉक्टर महिला को भोपाल लेकर पहुंचा। आरोप है कि जांच कराने की बजाय वह उसे एमपी नगर जोन-2 स्थित एक होटल में ठहरा दिया। महिला को संदेह हुआ तो उसने अपने पति को फोन कर होटल में ठहरने की जानकारी दी। पति ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें- इंग्लिश बाबू वेड्स देसी मेम... भोपाल की छोरी संग ब्याह रचाने \“जनेऊ\“ कराएगा लंदन का छोरा, यूके से आई बारात, सात दिन चलेंगी रस्में
नशीला पदार्थ देकर वारदात

शिकायत के मुताबिक रात में डॉक्टर ने दवा के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई।

मंगलवार को महिला और उसके पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी अर्चना तिवारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159694