deltin33 • 2026-2-18 15:56:27 • views 753
यमुनानगर की इस्जैक कंपनी में काम करते समय 38 वर्षीय हरीश की मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। इस्जैक कंपनी में कार्य करते समय कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। जब तक उसे अस्पताल में भिजवाते। तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि कंपनी की लापरवाही है। उसके शव को देखने तक नहीं दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुराना हमीदा निवासी 38 वर्षीय हरीश लगभग दो वर्ष से इस्जैक कंपनी में जोब मशीन पर कार्य कर रहा था। बुधवार की सुबह वह घर से वह ड्यूटी के निकला। लगभग नौ बजे परिवार के लोगों को पता लगा कि कंपनी में कार्य करते समय उसकी मौत हो गई है।
मृतक के साले मनीष कुमार ने बताया कि उनकी बहन पूजा की छह वर्ष पहले हरीश के साथ शादी हुई थी। इस शादी से उसके पास दो बच्चे हैं। सुबह जीजा हरीश काम पर गए थे। बाद में पता लगा कि कंपनी में उनकी मौत हो गई है।
जब परिवार के साथ कंपनी में पहुंचे तो वहां पर किसी को भी रूकने नहीं दिया गया। एकदम से शव को एंबुलेंस में डालकर अस्पताल में भिजवा दिया। यह तक नहीं बताया गया कि किस तरह से मौत हुई है। वहीं हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमसेर सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत होना सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। |
|