search

वैशाली थाना में बवाल: रेस्क्यू की गई महिला और बहन का हंगामा, महिला पदाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल

cy520520 7 hour(s) ago views 288
  

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रेस्क्यू की गई महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर थाने में जमकर हंगामा किया। दोनों बहनों ने थाना परिसर में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक महिला पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने हंगामा कर रही महिला को हिरासत में ले लिया है।
होटल से रेस्क्यू के बाद भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वैशाली पुलिस ने देह व्यापार के मामले में एक होटल से महिला को रेस्क्यू किया था। महिला मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा की रहने वाली बताई गई है। रेस्क्यू के बाद उसे पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। बुधवार सुबह उसकी बहन संजू देवी थाने पहुंची। थाने पहुंचते ही उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई।
महिला पुलिस पदाधिकारी से मारपीट

हंगामे के दौरान दोनों बहनों ने महिला पुलिस पदाधिकारी नीतू कुमारी से धक्का-मुक्की की। वआरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और वर्दी फाड़ दी गई। बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटकने की भी कोशिश की गई। इस दौरान सिपाही अमरजीत कुमार के साथ भी मारपीट की गई। घायल महिला पदाधिकारी के हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।
थाना परिसर में तोड़फोड़

उपद्रव के दौरान थाना परिसर में रखे फूल के गमले तोड़ दिए गए। टेबल पर रखे कागजात फाड़ दिए गए और कंप्यूटर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वायरलेस और बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचाया गया।


तोड़फोड़ के कारण कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों से भी धक्का-मुक्की की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।
पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। दोनों बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159580