search

जगमोहन में ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए भक्तों को दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

deltin33 1 hour(s) ago views 774
  

जगमोहन में दर्शन देते ठाकुर बांकेबिहारी।  



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी ने बुधवार को मंदिर के जगमोहन में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए तो भक्त आह्लादित हो उठे। आराध्य के सहूलियत भरे दर्शन कर भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। बुधवार को सेवा अधिकारी ने उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति द्वारा तय किए गए दर्शन समय पर पट खोले तो भक्तों को और भी राहत मिली।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों की तरह मंदिर खुलने के समय आठ बजकर 45 मिनट पर दर्शन के लिए पहुंचे थे।
उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के तय समय पर खुले मंदिर के पट

बांकेबिहारी के भक्त हर दिन सुबह सात बजे से ही मंदिर पहुंचकर दर्शन का इंतजार करते हैं। लेकिन, बुधवार को भक्तों में खुशी उस समय दौड़ पड़ी जबकि मंदिर के पट सुबह आठ बजे खुल गए। जैसे ही मंदिर में अंदर श्रद्धालुओं ने प्रवेश किया तो जगमोहन में विराजे आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर प्रफुल्लित हो उठे।
मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा

मंदिर परिसर बांकेबिहारीजी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर प्रांगण में लगी रेलिंग से गुजरते श्रद्धालुओं को बुधवार को मंदिर के हर कोने से दर्शन हो रहे थे। ऐसे में श्रद्धालुओं ने बड़े ही आनंद के साथ बुधवार को दर्शन किए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472893