search

गोरखपुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, चिकित्सक पर केस दर्ज, अस्पताल सील

LHC0088 3 hour(s) ago views 347
  

पुलिस की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल को सील करते हुए। जागरण  



संवाद सूत्र, बड़हलगंज, (गोरखपुर)। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। यह मामला बड़हलगंज कस्बे में स्थित सिया मैटरनिटी सेंटर का है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चिकित्सक डा. पूनम यादव पर केस दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया। सीएमओ के निर्देश पर पहुंचे डेरवा पीएचसी प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने ओपीडी रूप को सील कर दिया।

महुलिया पोयल गांव निवासी शशांक तिवारी उर्फ गोलू के अनुसार उनकी पत्नी प्रिया तिवारी गर्भवती थी। सोमवार को वह पत्नी का इलाज कराने के लिए सिया मैटरनिटी सेंटर हास्पिटल पहुंचे थे। यहां पर डा. पूनम यादव ने तत्काल आपरेशन की आवश्यकता बताई, जबकि किसी आपात स्थिति से इनकार किया। सुबह 11:46 बजे भर्ती के बाद दोपहर में ऑपरेशन किया गया।

इस दौरान चिकित्सक ने एक यूनिट रक्त की मांग की, जिसे तत्काल उपलब्ध कराया गया। दोपहर 12:22 बजे पत्नी और बच्चे को बाहर लाया गया, तब महिला की हालत गंभीर थी। चिकित्सक ने कमजोरी बताते हुए रक्त चढ़ाने से सुधार का आश्वासन दिया। लेकिन, कुछ देर बाद ही पत्नी की हालत बिगड़ने लगी, पर बार-बार बुलाने पर भी चिकित्सक स्वयं नहीं पहुंचीं। शाम 7:30 बजे उन्होंने स्थिति नाजुक बताकर एक और यूनिट रक्त की मांग की।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से नारंगी के बीच छह फेरा में चलेगी होली स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत  

इस बीच आंतरिक रक्तस्राव से इनकार किया गया। पति का कहना है कि हालत अत्यंत गंभीर होने पर अस्पताल स्टाफ मौके से चला गया। रात साढ़े 11 बजे पत्नी को दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान डा. पूनम यादव और हास्पिटल के कर्मचारियों को बुलाया जाता रहा लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डेरवा पीएचसी प्रभारी ने बताया कि हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं था। ओपीडी को सील कर दिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161765