search

गुजरात से दिल्ली आकर भीड़भाड़ वाली बसों में चोरी को देते थे अंजाम, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 678
  

गुजरात से दिल्ली आकर चोरी को अंजाम देनेवाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गुजरात से दिल्ली आकर भीड़भाड वाली बसों में चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर मध्य जिले की डीबीजी थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को हिरासत में लेकर पाबंद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मास्टरमाइंड दओदिया दीपु भाई, अभिषेक, अरुणा बेन के अलावा मंगोलपुरी के ज्वेलर दयाल पोद्दार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण के अलावा लाखों रुपये का पिघला हुआ सोना और 86 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

मध्य जिला के उपायुक्त अनंत मित्तल के मुताबिक, पांच फरवरी को विकास कुमार नाम ज्वेलर ने कर्तव्य पथ थाने में सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि झंडेवालान के पास डीटीसी बस में यात्रा के दौरान किसी ने उसके बैग को काटकर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए। छानबीन के बाद नौ फरवरी को केस डीबीजी रोड थाने को ट्रांसफर कर दिया गया और जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। बाद में पता चला कि वारदात को दो महिलाओं समेत चार लोगों ने अंजाम दिया था।

इस बीच 13 फरवरी को टीम को एक महिला का फोटो और उसका मोबाइल नंबर मिला। सीडीआर से उसकी लोकेशन मंगोलपुरी में मिली। बाद में टीम ने एक महिला समेत तीन लोगों को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने दो कंगन मंगोलपुरी के ज्वेलर दयाल पोद्दार को बेच दिए थे। उसे भी दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कुछ समय के लिए वह दिल्ली में आते थे। किराए पर कमरा लेकर कई वारदातों को अंजाम देकर यह लोग वापस लौट जाते थे। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को मामले में श्वेता नामक एक महिला की तलाश है।
बसों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह भीड़-भाड़ वाली बसों में चढ़कर पहले अपना शिकार ढूंढते थे। बाद में उसके पास घेरा बनाकर पीड़ित का ध्यान भटकाया जाता था। इस बीच गिरोह की महिलाएं किसी तेज धारदार वस्तु से बैग काटकर कीमती सामान या कैश चोरी कर लेती थीं।

यह भी पढ़ें- तीन लाख से अधिक लोगों ने ली अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक न खाने की शपथ, \“एएमआर पर प्रहार\“ अभियान का समापन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538