सीआइएसएफ डीआइजी राजीव मिश्रा।
जागरण संवादाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल बीएसएल बोकारो इकाई का नया डीआईजी राजीव मिश्रा को बनाया गया है। वे बिहार कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जबकि बीएसएल बोकारो इकाई की वर्तमान डीआईजी नीति मित्तल का तबादला सीआईएसएफ नई दिल्ली मुख्यालय में उप महानिरीक्षक अग्निशमन के पद पर कर दिया गया है। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।
राजीव मिश्रा इसी हफ्ते अपने पद पर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। बता दे की सीनियर कमांडेंट नीति मित्तल का तबादला एडीजी साउथ सेक्टर मुंबई हेडक्वार्टर से बीते साल 15 जुलाई को बीएसएल बोकारो इकाई में डीआईजी के पद पर किया गया था। बीएसएल बोकारो इकाई में अभी उनका एक साल का कार्यकाल भी पूरा नही हुआ की इससे पहले पुन: उनका स्थानांतरण नई दिल्ली मुख्यालय में कर दिया गया है। इस बात को लेकर कई प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
धनबाद-रांची में सीबीआइ एसपी के पद पर दे चुके हैं सेवा
बीएसएल बोकारो इकाई के नए डीआईजी आईपीएस राजीव मिश्रा साल 2020 में प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में तीन साल तक अपनी सेवा दे चुके है। इस दौरान उन्होंने धनबाद, रांची में बतौर सीबीआई एसपी के पद पर काम करते कई हुए उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा वे बिहार पुलिस में पटना, गया जिला में एसएसपी के पद पर भी काम कर चुके है।
बिहार पुलिस में एटीएस डीआईजी के अंतिम पद पर काम करने के बाद जनवरी 2026 में पुन: उनकी प्रतिनियुक्ति सीआईएसएफ में कर दी गई थी। इसके बाद इनका तबादला बीएसएल बोकारो इकाई में किया गया है। बीएसएल बोकारो इकाई में डीआईजी के पद पर आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति के साथ यहां जिला प्रशासन व सेल प्रबंधन के बीच राजीव मिश्रा की भूमिका काफी अहम मानी जाएगी।
इसके अलावा वे झारखंड व बिहार राज्य के कई संवेदनशील जिले व विभागों में काम कर चुके है, इसलिए बोकारो इस्पात संयंत्र में अपराध व अपराधियों पर पूरी तरह से लगाम लगना तय माना जा रहा है। |
|