search

BPSC TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा और परिणाम की तिथियां घोषित बिहार के लाखों अभ्यर्थियों को मिली राहत

Chikheang 1 hour(s) ago views 400
  

Bihar Teacher Recruitment : बिहार लोकसेवा आयोग की ओर से तिथि जारी होने से अभ्यर्थियों में स्पष्टता आ गई है। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। BPSC Teacher Vacancy 2026: बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) ने बहुप्रतीक्षित TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा परिणाम को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है, जिससे मुजफ्फरपुर समेत पूरे राज्य के अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।
खत्म हुई भ्रम की स्थिति

आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार BPSC TRE 4 की लिखित परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का परिणाम नवंबर 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है। तिथियां स्पष्ट होने से अब अभ्यर्थी बिना किसी भ्रम के पूरी एकाग्रता के साथ अपनी तैयारी कर सकेंगे।

  

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार लोकसेवा आयोग ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह स्पष्ट किया था कि TRE 4 भर्ती को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद अब विज्ञापन प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि आयोग मार्च माह में इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है।

पहले TRE 4 परीक्षा को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन एसटीईटी परीक्षा की मांग और उसके आयोजन व परिणाम में दिसंबर का पूरा महीना निकल जाने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसके बाद रिक्तियों और रोस्टर को लेकर पहले जिला स्तर और फिर मुख्यालय स्तर पर मामला उलझता रहा। काफी प्रयासों के बाद विभाग की ओर से प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग होते हुए आयोग को भेजा गया।

आयोग की ओर से संकेत दिया गया है कि TRE 4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। ऐसे में यह भर्ती बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163356