search

Bafta Awards के मंच पर जलवा बिखेरेंगी आलिया भट्ट, Love and War एक्ट्रेस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

LHC0088 1 hour(s) ago views 747
  

बाफ्ता जाएंगी आलिया भट्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश फिल्म अकादमी की तरफ से इस साल के पुरस्कारों का एलान बहुत जल्द किया जाएगा। कुछ दिन पहले बाफ्ता अवॉर्ड 2026 में नॉमिनेट हुईं फिल्मों की लिस्ट को जारी किया गया था और अब अवार्ड प्रेजेंटर की सूची भी सामने आ गई है, जिसमें हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है।  

79वें बाफ्ता पुरस्कार में आलिया हॉलीवुड सिनेमा की तमाम हस्तियों के संग मंच शेयर कर करेंगी और भारतीय सिनेमा का नाम रोशन करेंगी। आइए जानते हैं कि वह कौन से दिग्गज हैं, जिनके साथ बाफ्ता अवार्ड प्रेजेंटर के तौर पर आलिया का नाम शामिल किया गया है।  
इन हस्तियों संग जुड़ा आलिया भट्ट का नाम

22 फरवरी को बाफ्ता अवॉर्ड 2026 के विजेताओं का एलान किया जाएगा। इसके लिए ब्रिटिश फिल्म अकादमी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। मंगलवार को बाफ्ता की तरफ से अवार्ड प्रेजेंटर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसमें आलिया भट्ट एकमात्र भारतीय सेलेब्स मौजूद हैं। उनके अलावा हॉलीवुड सिनेमा के बड़े सुपरस्टार इस बार अवार्ड प्रेजेंटर के तौर पर बाफ्ता में मौजूद रहेंगे, जिनके नाम इस प्रकार हैं-  

  

यह भी पढ़ें- Bafta Awards 2026: 79वें बाफ्टा अवॉर्ड नॉमिनेशन की लिस्ट हुई आउट, इस भारतीय फिल्म को मिली जगह

ब्रायन क्रैन्स्टन, एरन पियरे, सिलियन मर्फी, एमी लू वुड, एलिसिया विकेंडर, नोआ जूप, ओलिविया कुक, पैट्रिक डेम्पसी, रेगे-जीन पेज, एथन हॉक, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, हन्नाह वाडिंगहैम, केट हडसन, कैथरीन हैन, केरी वाशिंगटन, लिटिल सिम्ज, मैगी गिलेनहाल, डेविड जोनसन, डेलरॉय लिंडो, एमिली वॉटसन, स्टॉर्मजी, वारविक डेविस, एरिन डोहर्टी, स्टेलन स्कारगार्ड, मिया मैककेना-ब्रूस, माइकल बी. जॉर्डन, माइल्स कैटन, मिली एल्कॉक, मिन्नी ड्राइवर, मोनिका बेलुची, सैडी सिंक और रिज अहमद शामिल हैं।  

  

मालूम हो कि आलिया भट्ट से पहले साल 2024 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी बाफ्ता अवॉर्ड सेरेमनी में अवार्ड प्रेजेंटर की जिम्मेदारी को निभा चुकी हैं। इसका अलावा गौर करें आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम लव एंड वॉर है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।  
बाफ्ता में नॉमिनेट हुई ये भारतीय फिल्म

इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बाफ्ता के 79वें संस्करण के लिए जिस भारतीय फिल्म को नॉमिनेट किया गया है, उसका नाम बोंग (Boong) है। साल 2024 में रिलीज होने वाली इस मूवी का डायरेक्शन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया, जबकि निर्माता की कमान फरहान अख्तर ने संभाली। बता दें कि ये एक ये मणिपुरी भाषा की एक ड्रामा मूवी है, जिसे बाफ्ता अवॉर्ड 2026 की बेस्ट चिल्ड्रंर्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।

यह भी पढ़ें- Farhan Akhtar की मणिपुरी फिल्म Boong ने रचा इतिहास, BAFTA अवॉर्ड्स में इस कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161421