search

RTO सिरमौर ने बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे डंपर चालकों पर कसा शिकंजा, एक पर था फर्जी नंबर; 1.69 लाख के चालान किए

deltin33 4 hour(s) ago views 36
  

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने डंपर चालकों पर कार्रवाई की है।  



जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में आरटीओ ने खनन में जुटे डंपर चालकों पर कार्रवाई की है। पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर बिना नंबर प्लेट के डंपरों के आरटीओ ने मंगलवार को चालान किए, जबकि एक डंपर में फर्जी नंबर प्लेट्स भी मिली। इसके खिलाफ जिला सिरमौर की क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने नियमों की अवहेलना करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है।
तीन डंपरों के चालान

आरटीओ सोना चंदेल ने मंगलवार को नाहन से पांवटा साहिब की ओर जाते समय एनएच 07 पर मार्कंडा पुल, नवोदय स्कूल के समीप और सूरजपुर क्षेत्र में खड़े तीन डंपरों के कुल 1.69 लाख रुपए के चालान काटे। इनमें 2 डंपर बिना नंबर प्लेट के मिले, जबकि एक डंपर पर फर्जी नंबर मिला।

परिवहन विभाग ने इस ट्रक को मौके पर ही इंपाउंड (जब्त) कर आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मीनस में किए 5.49 लाख रुपये के चालान

बता दें कि क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर में स्टाफ की भारी कमी के बावजूद टीम हर वक्त सक्रिय है। लंबे समय से विभाग में कर्मचारियों की अभाव है। फिर आरटीओ खुद मोर्चा संभालकर कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं। हाल ही में टीम ने हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर मीनस में विशेष अभियान चलाकर 5.49 लाख रुपए के चालान काटे।  

इससे पहले भी क्षेत्रीय परिवहन विभाग सिरमौर की टीम आरटीओ के अगुवाई में समय समय पर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। अब आरटीओ ने पांवटा साहिब जाते वक्त 3 डंपरों के चालान काटे।  
क्या कहती हैं आरटीओ सोना चंदेल

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गत माह डीसी सिरमौर को एक प्रस्ताव भी भेजा है। इस प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि 21 टन से अधिक भार क्षमता वाले डंपरों के क्षेत्र में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। आरटीओ का कहना है कि नाहन सड़क पर तीखी चढ़ाई होने के कारण भारी लोड वाले डंपर अक्सर बीच रास्ते में ही खराब हो जाते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जनता को होने वाली इस भारी परेशानी को देखते हुए इन डंपरों के रूट में बदलाव करने के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के नालागढ़ में फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत लेते पकड़ा, पेड़ कटान के मामले को दबाने के लिए मांग रहा था पैसे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472627