SSC GD Exam Date 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए परीक्षा की शुरुआत 23 फरवरी से होनी है। लेकिन अभी तक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से इस भर्ती के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया स्टार्ट नहीं की गई है। इसके अलावा अभी तक न ही सिटी इंटीमेशन स्लिप और न ही एडमिट कार्ड जारी किये गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि एसएससी की ओर से इस भर्ती की परीक्षा में बदलाव किया जाएगा। हालांकि, SSC द्वारा अभी तक इस बारे में कोई भी डिटेल साझा नहीं की गई है।
पहले सेल्फ स्लॉट बुकिंग विंडो हो सकती है ओपन
परीक्षा के लिए एसएससी की ओर से पहले सेल्फ स्लॉट बुकिंग विंडो ओपन की जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे। इसके बाद परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाए जायेंगे।
एग्जाम पैटर्न
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रश्न पत्र में सवाल जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 20, जनरल नॉलेज एवं जनरल अवेयरनेस से 20, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 20 और हिंदी/ इंग्लिश से 20 सवाल पूछे जायेंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।
25487 पदों के लिए होगी परीक्षा
इस भर्ती के माध्यम से कुल 25487 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से BSF के 616 पदों, CISF के 14595 पदों, CRPF के 5490 पदों, SSB के 1764 पदों, ITBP के 1293 पदों, AR के 1706 पदों और SSF के 23 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी 2026 तक पूर्ण की गई थी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 10 से 13 जनवरी तक करेक्शन के लिए विंडो ओपन की गई थी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई |