search

CAN vs NZ: ग्‍लेन फिलिप्‍स के तूफान के आगे फीका पड़ा युवराज सामरा का शतक, न्‍यूजीलैंड ने सुपर-8 में की शान से एंट्री

Chikheang 8 hour(s) ago views 730
  

न्‍यूजीलैंड को जीत दिलाने में ग्‍लेन फिलिप्‍स ने अहम भूमिका निभाई



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ग्‍लेन फिलिप्‍स (76* और तीन कैच) ने युवराज सामरा (110) के ऐतिहासिक शतक पर पानी फेरते हुए न्‍यूजीलैंड को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचाया। न्‍यूजीलैंड ने मंगलवार को ग्रुप डी के मैच में कनाडा को 29 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।

चेन्‍नई में खेले गए टूर्नामेंट के 31वें मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए। युवराज सामरा ने केवल 65 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्‍के की मदद से 110 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।
फिलिप्‍स-रवींद्र का तूफान

174 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। टिम सीफर्ट (6) को साद बिन जफर ने जसकरण सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। अगले ही ओवर में डिलोन हेलाइगर ने फिन एलन (21) को शिवम शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। न्‍यूजीलैंड ने 30 रन के स्‍कोर पर दोनों ओपनर्स को गंवा दिया था।

यहां से ग्‍लेन फिलिप्‍स (76*) और रचिन रवींद्र (59*) ने न्‍यूजीलैंड की पारी को संभाला और मैच विजयी साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। रवींद्र ने 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्‍के की मदद से 59 रन बनाए। वहीं, फिलिप्‍स ने केवल 36 गेंदों में चार चौके और छह छक्‍के की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। कनाडा की तरफ से डिलोन हेलाइगर और साद बिन जफर को एक-एक विकेट मिला।
सामरा का ऐतिहासिक शतक

इससे पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कनाडा के लिए युवराज सामरा ने ऐतिहासिक जड़ा। सामरा ने केवल 65 गेंदों में 11 चौके और छह छक्‍के की मदद से 110 रन बनाए। इसके अलावा कप्‍तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन का योगदान दिया। कनाडा ने चार विकेट खोकर 173 रन का स्‍कोर बनाया। न्‍यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमिसन और जेम्‍स नीशम को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें- NZ vs Canada: कौन हैं Yuvraj Samra? न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक; एक पारी से बन गए क्रिकेट के नए \“सेंसेशन\“

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच मुकाबला आज चेन्नई में, आयरलैंड से भिड़ेगी जिम्‍बाब्‍वे
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163428