search

बांका में आधी रात धावा: पांच नकाबपोशों ने ज्वेलरी व्यापारी के घर 15 मिनट तक मचाया तांडव, लाखों की लूट

LHC0088 1 hour(s) ago views 853
  

बांका के शंभुगंज में पीड़ि‍त पर‍िवार।  



संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। शंभुगंज बाजार में सोमवार की देर रात हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी दुकानदार राजा साह के घर में धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित राजा साह ने बताया कि रात करीब दो बजे, पांच नकाबपोश बदमाश पड़ोसी अजय साह के घर की ओर से उनके घर में प्रवेश कर गए। उस समय परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो रहे थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने राजा साह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी और हथियार के बल पर घर पर कब्जा कर लिया।
रात दो बजे बांका में बड़ी वारदात, पांच नकाबपोशों ने ज्वेलरी दुकानदार के घर बोला धावा, लाखों ले उड़े

बदमाशों ने करीब 15 मिनट तक घर का ताला तोड़कर हर कमरे में सामान खंगाला। इस दौरान उन्होंने 10 हजार रुपये नकद सहित लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। घर से निकलते समय बदमाशों ने राजा साह की मां नूना देवी की कान की बाली और पत्नी सरस्वती कुमारी के गले से भी आभूषण छीन लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। सूचना पर पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा और एसडीपीओ अमर विश्वास भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है, जो तुरंत बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सुराग जुटा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पूछताछ भी की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161217