शाहरुख की इस फिल्म को रवीना टंडन ने किया था रिजेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 90 के दशक में सुपरस्टार रहीं। रवीना ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं तो वहीं कई ब्लॉकबस्टर गाने भी रवीना के नाम हैं। रवीना के पास कई और ऐसी फिल्में भी आईं थीं, जिनको उन्होंने ठुकराया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म को रवीना ने रिजेक्ट किया था। कौन सी है वो फिल्म आइए आपको बताते हैं...
रवीना ने शाहरुख की फिल्म को किया था रिजेक्ट
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं असल में वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि \“कुछ-कुछ होता है\“ (Kuch Kuch Hota hai) है। इस फिल्म में रवीना टंडन आने वाली थीं लेकिन रवीना ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल रवीना को फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) वाला किरदार ऑफर हुआ था।
ऐसे में रवीना को लगा कि शायद वो इस रोल के लिए तैयार नहीं हैं और इसके पीछे की वजह भी रवीना ने खुद बताई कि वो फिल्म में सेकेंड लीड रोल नहीं निभाना चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने रानी मुखर्जी वाले रोल को रिजेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar देखने के बाद रवीना टंडन ने यामी गौतम को क्यों कहा Sorry? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
सेकेंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं रवीना
दरअसल रवीना ने फिल्म \“कुछ-कुछ होता है\“ को रिजेक्ट करने की पीछे वजह बताई, जो कि उनके दोस्त करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म भी थी। रवीना ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि,
“मेरे पास कुछ फिल्मों को ठुकराने की अपनी वजहें थीं। उदाहरण के लिए, \“कुछ कुछ होता है\“ को ही ले लीजिए। करण जौहर हमेशा मुझसे कहते हैं कि तुमने मेरी पहली फिल्म नहीं की, लेकिन मैं उन्हें बताती हूं कि मुझे वह फिल्म करना बहुत अच्छा लगता और तुम मेरे दोस्त भी हो। लेकिन दुर्भाग्य से, मेरे करियर के उस पड़ाव पर मैं \“मोहरा\“ जैसी फिल्म, जिसमें मैं लीड रोल कर रही थी। उसे छोड़कर, दोबारा \“सेकंड लीड\“ वाली फिल्में करके अपने करियर की नई शुरुआत नहीं कर सकती थी।“
\“छैंया-छैंया\“ गाना भी रवीना कर चुकी हैं रिजेक्ट
इसके साथ ही रवीना ने आगे बताया कि,
\“मेरे लिए यह बहुत ज़रूरी था कि मैं भले ही पांच सीन और पांच गानों वाली फिल्म करूं, लेकिन वो एक सोलो हीरोइन वाली फिल्म हो और उसी से शुरूआत करूं। मुझे अपने करियर को इसी तरह फिर से शुरू करना था, जो कि बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने ठान लिया था कि यही करना है। रानी मुखर्जी के लिए वह फिल्म इसलिए काम कर गई क्योंकि वो एक नया और यंग चेहरा थीं, लेकिन मेरे लिए यह वहां से शुरू करने जैसा नहीं था जहां मैंने काम छोड़ा था और वो वाकई मेरे लिए एक बहुत कठिन फैसला था।\“
वैसे रवीना इसके अलावा शाह रुख खान के साथ छैंया-छैंया गाने को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं। रवीना ने बताया शाह रुख की फिल्म दिल से, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था। उस फिल्म का गाना \“छैंया-छैंया\“ (Chaiyaan Chaiyaan Song) पहले रवीना को ही ऑफर किया गया था। वो ये गाना करना भी चाहती थीं, लेकिन वो \“आईटम गर्ल\“ नहीं बनना चाहती थीं।
हालांकि बाद में रवीना ने ये इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके बाद ये गाना फिर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पास गया और फिर मलाइका ने शाह रुख (Shahrukh Khan) के साथ गाने में काम किया, जो बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुआ।
भले ही रवीना ने ये गाने और प्रोजेक्ट्स ठुकराएं हो लेकिन हां उनके नाम कई और उपल्बधियां जरूर हैं। रवीना ने साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से डेब्यू किया था। इसके बाद वो मोहरा, बड़े मियां छोटे मियां, दूल्हे राजा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, दिलवाले, लाड़ला और जिद्दी समेत कई हिट फिल्मों में नजर आईं।
यह भी पढ़ें- पहले सगाई, फिर टूटी शादी... अक्षय ने की थी रवीना से बेवफाई! अब कहा- \“किसके लिंक-अप और ब्रेकअप नहीं होते?\“ |