search

वाराणसी में आज से अखिल भारतीय हाकी प्रतियोगिता, जुटेंगे हाकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

deltin33 2026-2-17 11:56:39 views 599
  

वाराणसी में आज से मोहम्मद शाहिद हॉकी टूर्नामेंट, जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय सितारे।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। अखिल भारतीय पद्मश्री मोहम्मद शाहिद आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष हाकी प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को होगी। 17 से 24 फरवरी तक बड़ा लालपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता में देश की दिग्गज 12 टीमों के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। इन टीमों के साथ हाकी के अंतरराष्ट्रीय सितारे जुटेंगे। मुकाबला लीग कम नाक आउट आधार पर होगा।

आयोजन सचिव क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में भाग ले रही 12 टीमों को चार पुल में बांटा गया है। हर पूल में तीन टीमों हैं, लीग मुकाबले में हर टीम को दो मैच खेलने होंगे। पूल ए उत्तर प्रदेश एकादश के साथ यूनियन बैंक आफ इंडिया मुंबई और हाकी हिमाचल है। पूल बी में इंडियन आयल दिल्ली, केनरा बैंक बेंगलुरु और वज्र हाकी जालंधर है।

पूल सी में पीएनबी नई दिल्ली, बीएसएफ जालंधर, एयर फोर्स नई दिल्ली है। पूल डी में आर्मी हाकी जालंधर, सीआईएसएफ नई दिल्ली और यूपी पुलिस है। प्रतियोगिता उद्घाटन मैच सीआइएसएफ और यूपी पुलिस के बीच खेला जाएगा। यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व ओलिंपियन ललित उपाध्याय करेंगे। दो साल बाद प्रतियोगिता का आयोजन लालपुर स्टेडियम में होगा। एस्ट्रोटर्फ का निर्माण नहीं होने की वजह से दो साल प्रतियोगिता बीएचयू के एंफीथिएटर एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हुई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131