search

हिमाचल में जमीन के बेनामी सौदों की SIT करेगी जांच, विधानसभा में CM सुक्खू बोले- गगरेट से जुड़े गिरोह पर होगी कार्रवाई

Chikheang 1 hour(s) ago views 151
  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बात रखते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।  



जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जमीनों के बेनामी सौदों की एसआईटी गठित कर जांच करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि जमीन के बेनामी सौदे करने वाले गगरेट से जुड़े गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि गगल हवाई अड्डे के भूमि अधिग्रहण के लिए कितने लोगों को कितनी धनराशि का मुआवजा दिया गया है। कालिया ने कहा कि उत्तराखंड से सेवानिवृत्त मुख्य सचिव जमीनों के बेनामी सौदे कर रहे हैं। पहले गगरेट और अब गग्गल एयरपोर्ट के आसपास बेनामी जमीन खरीदी जा रही है।
सरकार गिराने का भी किया प्रयास

कालिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी रिटायर्ड मुख्य सचिव का सरकार गिराने का प्रयास करने में भी हाथ रहा है। हिमाचल में यूपी कल्चर लाए हैं। गगरेट में 8 लाख रुपये के फ्रॉड की एक एफआईआर दर्ज है, इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।
मामलों की कॉपी सौंप दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले में एसआईटी की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी, मामले से जुड़े तथ्यों की कॉपी मुझे और डीजीपी को सौंप दें।

यह भी पढ़ें: \“सुक्खू वह ब्रह्मास्त्र चलाएं, जिससे आत्मनिर्भर राज्य बनाने की बात कर रहे\“, जयराम ठाकुर की सिर के बालों पर भी टिप्पणी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163146