नारनौल के पटिकरा गांव में गैंगवार। (AI Generated Image)
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल शहर के पटिकरा गांव में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना रात करीब साढे नौ बजे की बताई जा रही है। हमले में राहुल उर्फ चीकू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर वहां एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक तीन कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने गांव में पहुंचकर हमला किया। हमले में युवक सोनू भी घायल हुआ है। मौके पर फायरिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल राहुल उर्फ चीकू एक दिन पहले ही 370 के मामले में बेल पर बाहर आया था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चंदौली में गंगा रेत पर हिंसक झड़प: घोड़ा-ऊंट संचालक और नाविक भिड़े, पांच घायल |
|