फोन हैक हो जाने पर करता है ये 5 हरकतें, इग्नोर किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान!
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के वक्त में स्मार्टफोन हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का खास हिस्सा बन गया है। न सिर्फ बैंकिंग बल्कि सोशल मीडिया और ऑफिस के काम तक, सब कुछ फोन से ही मिनटों में हो जाता है लेकिन ऐसे में अगर फोन हैक हो जाए तो आपकी पर्सनल जानकारी, फोटो, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स लीक हो सकती हैं।
बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी जरूर आ रहा होगा कि हमें कैसे पता चलेगा कि हमारा फोन हैक हो गया है तो आपको बता दें अगर आपका फोन हैक हुआ है तो वो कुछ खास संकेत देगा। आइए जानते हैं वो 5 संकेत जिन पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है...
फोन अचानक स्लो होना
अगर आपका डिवाइस बिना किसी कारण के पहले से ज्यादा स्लो वर्क कर रहा है, ऐप्स खुलने में टाइम ले रहा है या बार-बार हैंग हो, तो यह किसी मैलवेयर या स्पाई एप का संकेत हो सकता है। जी हां, बैकग्राउंड में चल रहे अनजान एप्स आपकी डिटेल्स चुरा सकते हैं।
बैटरी का फटाफट खत्म होना
फोन हैक होने पर बैकग्राउंड में सस्पीशियस एप्स लगातार एक्टिव रहते हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। अगर बैटरी हेल्थ ठीक है लेकिन फिर भी चार्ज जल्दी खत्म हो रहा है तो ऐसे में आपको सबसे पहले बैटरी यूज को चेक करना चाहिए।
अनजान एप्स अपने आप इंस्टॉल होना
अगर आपके डिवाइस में कुछ ऐसे एप्स दिखाई दे रहे हैं जिन्हें आपने इंस्टॉल नहीं किया है, तो ये हैकिंग का बड़ा संकेत हो सकता है। दरअसल हैकर्स रिमोट एक्सेस के जरिए आपके फोन में स्पाईवेयर या ट्रैकिंग एप्स डाल सकते हैं और आपकी एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं।
अजीब पॉप-अप और एड्स
अगर आपको फोन के ब्राउजर या होम स्क्रीन पर बार-बार कुछ अजीब पॉप-अप दिखाई दे रहे हैं या अपने आप कोई वेबसाइट ओपन हो रही है या अजीब विज्ञापन शो हो रहे हैं तो ये खतरे की घंटी है। यह एडवेयर या मालिशियस कोड की वजह से हो सकता है।
अनजान मैसेज या कॉल्स
अगर आपके डिवाइस से ऑटोमैटिक मैसेज भेजे जा रहे हैं या कॉल लॉग में अनजान नंबर दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत जांच करें। हो सकता है कि हैकर्स आपके कॉन्टैक्ट्स को स्पैम मैसेज भेज रहे हों या OTP चुराने की कोशिश कर रहे हों।
यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी |
|