search

MOUNT ASSISI का शोभित अग्रवाल, JEE मेन्स परीक्षा में कर ल‍िया कमाल, Father Kurian बोले- Well Done

Chikheang 4 hour(s) ago views 915
  

माउंट असिसी स्कूल भागलपुर के छात्र शोभित अग्रवाल की शानदार सफलता, JEE में 98.31 पर्सेंटाइल



द‍िलीप कुमार शुक्‍ला , भागलपुर। शैक्षणिक वर्ष 2025 में JEE मेन्स परीक्षा में 98.31 पर्सेंटाइल प्राप्त करने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर माउंट असिसी स्कूल, भागलपुर (MOUNT ASSISI BHAGALPUR) के प्लस टू छात्र शोभित अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। यह उपलब्धि केवल एक विद्यार्थी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि माउंट असिसी स्कूल, भागलपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासन और समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।

शोभित अग्रवाल की निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प, अनुशासित अध्ययन पद्धति और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें यह गौरवपूर्ण स्थान दिलाया। उन्होंने अपनी कक्षा 10वीं की शिक्षा भी माउंट असिसी स्कूल से पूरी की और वर्तमान में इसी विद्यालय के प्लस टू (कक्षा 12) के छात्र हैं। नया बाजार, भागलपुर के रहने वाले शोभित अग्रवाल (Shobhit Agarwal) के माता-पिता: अमित कुमार अग्रवाल (Amit Kumar Agrawal) और श्रद्धा अग्रवाल (Shraddha Agrawal) के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है।
शोभित अग्रवाल का पर‍िचय


  • पिता: अमित कुमार अग्रवाल (Amit Kumar Agrawal)

  • माता: श्रद्धा अग्रवाल (Shraddha Agrawal)

  • निवास स्थान: नया बाजार, भागलपुर


विद्यालय के प्रिंसिपल रेवरेंट फादर कुरियन (Reverend Father Kurian) ने अपने संदेश में कहा कि शोभित की उपलब्धि प्रमाणित करती है कि समर्पण, अनुशासन और ईश्वर में आस्था के साथ किया गया परिश्रम सदैव उत्कृष्ट परिणाम देता है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियान्त्रिकी शिक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

वाइस प्रिंसिपल फादर जैकब (Father Jacob) ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि शोभित की सफलता समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करती है। वाइस प्रिंसिपल फादर जोसेफ (Father Joseph) ने भी उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए मार्गदर्शक बने।

माउंट असिसी स्कूल के सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से शोभित को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी लगन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का श्रेष्ठ उदाहरण है। विद्यालय परिवार की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोभित अग्रवाल को उत्तम स्वास्थ्य, आत्मबल और एकाग्रता प्रदान करें, ताकि वे अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और निरंतर प्रगति प्राप्त करते रहें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163164