search

जेल में आजम खां से मिलीं तंजीम फात्मा: बिगड़ती सेहत के बीच हुई भावुक मुलाकात, बाहर आकर बताया क्या है हाल!

LHC0088 Yesterday 22:56 views 879
  

आजम खां और तंजीम फातिमा



जागरण संवाददाता, रामपुर। सपा नेता आजम खां से जेल में मिलने उनकी पत्नी पूर्व सांसद डा. तंजीम फात्मा पहुंची। उनके साथ बड़ा बेटा अदीब और मुरादाबाद के सपा नेता युसूफ मलिक भी थे। उनकी जेल में आजम खां और अब्दुल्ला से मुलाकात हुई। आजम खां और अब्दुल्ला दोनों दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद हैं।

दोनों को न्यायालय से सात साल के कारावास की सजा हुई है। मुलाकात के बाद युसूफ मलिक ने जेल में आजम खां की तबीयत ठीक न होने की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के शामिल होने पर कहा कि इससे समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।




यह भी पढ़ें- वंदेमातरम से डरने वाला राष्ट्रभक्त नहीं बेईमान है: रामपुर में गरजे मुख्तार अब्बास नकवी, मंदिर में किया जलाभिषेक
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160923