search

यूपी में SIR के दौरान 95,576 वोटरों की हो चुकी सुनवाई, एक लाख मतदाताओं को नोटिस जारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 715
  

SIR के दौरान 95,576 वोटरों की हो चुकी सुनवाई।



जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। जिन लोगों केे नाम 2003 के मतदाता सूची में नहीं है और जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, ऐसे एक लाख 14 हजार 905 व्यक्तियों को नोटिस जारी की गई थी। उसमें से अब तक 95 हजार 576 लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। नोटिस पाने वालों लोगों की प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है। वहीं तार्किक त्रुटि वाले एक लाख 993 मतदाताओं को नोटिस थमा दी गई है।

इन मतदाताओं में गणना प्रपत्र के साथ वांछित कागजात जमा न करने वाले, जमा किए गए कागजों के मैच न करने, उम्र में अंतर, पिता- पुत्र के उम्र में बहुत कम अंतर आदि मतदाता शामिल हैं। जारी की गई अनंतिम मतदाता सूची के वह मतदाता शामिल हैं, जिनके लिंग में भी परिवर्तन हो गया है।

सुनवाई के लिए 107 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लगाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 79 थी। सदर तहसील में तहसीलदार देवानंद तिवारी के पास सोमवार को 115 लोग आए, उनकी सुनवाई की गई। उन्हाेंने बताया कि 150 लोगों को बुलाया गया था।
87,329 ने मतदाता बनने के लिए किया दावा

अब तक 87,329 व्यक्तियों ने फॉर्म छह भरकर मतदाता बनाए जाने का दावा किया है। विदेश में नौकरी कर रहे पांच लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-छह अ भरा है। मतदाता सूची से नाम काटने और किसी के नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभी तक 1564 फॉर्म-सात भरे गए हैं। नाम, पता, लिंग, उम्र आदि में संशोधन के 19 हजार 483 आवेदन भरे गए हैं।


नौ मैचिंग और तार्किक त्रुटि वाले मतदाताओं की संख्या जनपद में तीन लाख 71 हजार 546 है, जिसमें से तीन लाख 69 हजार 756 की नोटिस निर्गत हो गई है। जिन लोगों के हाथ में अभी नोटिस नहीं पहुंच पाई है, उन्हें उपलब्ध कराने के लिए बीएलओ घर- घर जा रहे हैं। सुनवाई निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार चल रही है। लोगों से दावे व आपत्तियां भी ली जा रही हैं। -गौरव शुक्ल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी।


यह भी पढ़ें- यूपी में SIR अभियान में तेजी लाने के लिए 74 अतिरिक्त AERO तैनात, फरवरी में पूरा करना होगा वेरिफिकेशन का काम

यह भी पढ़ें- बस्ती में SIR अभियान, नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस देने में रुधौली विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162844