Assam Elections 2026: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सोमवार (16 फरवरी) को कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। बोरा ने कहा कि राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है।
बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष थे। पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी गई। वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बोरा ने अपने फैसले के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की हड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराया है। यह घटनाक्रम प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे से कुछ ही दिन पहले हुआ है।
चुनाव से पहले क्यों दिया इस्तीफा?
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/an-investment-of-70-100-billion-dollar-is-likely-to-be-announced-at-the-ai-%e2%80%8b%e2%80%8bimpact-summit-jio-will-be-seen-in-action-article-2371001.html]AI impact Summit में 70–100 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान संभव, दिखेगा जियो का जलवा अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:21 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ai-boost-for-farmers-govt-set-to-launch-bharat-vistaar-to-transform-farm-support-tomorrow-article-2371000.html]Bharat-VISTAAR: किसानों के लिए लॉन्च हो रहा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, अब एक फोन कॉल पर मिलेगी हर जानकारी अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:23 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-news-nitish-kumar-gave-a-gift-to-the-women-transferring-rs-10000-to-the-accounts-of-25-lakh-people-article-2370850.html]Bihar News: नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को दिया तोहफा, 25 लाख के खातों में ₹10,000 ट्रांसफर अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 1:28 PM
बोरा ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा, “मैंने आज सुबह आठ बजे कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसमें विस्तार से बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। मैंने पार्टी को 32 साल दिए हैं। मैं 1994 में पार्टी में शामिल हुआ था। यह कदम केवल व्यक्तिगत नहीं है, यह पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। इसलिए मैंने कांग्रेस आलाकमान को सब कुछ विस्तार से बताया।“
उन्होंने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब कांग्रेस कुछ विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की कोशिश कर रही है। बोरा ने आगे ANI से कहा, “अभी भी कांग्रेस हाई कमान मेरे घर पर हैं... मुख्यमंत्री ने पहले भी कई बार ऐसा (BJP में शामिल होने की बात) बोला है। 2-3 पार्टियों ने मुझे बुलाया है। कांग्रेस हाई कमान ने भी मेरे से बात की है।“
क्या BJP में होंगे शामिल?
असम में अगला विधानसभा चुनाव इस वर्ष मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। पीटीआई के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले किसी अन्य दल में शामिल होने के सवाल पर भूपेन बोरा ने कहा कि उन्हें अब तक किसी भी पार्टी की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन यह बात भी है कि मैंने राजनीति को अलविदा कहने के लिए इस्तीफा देने का निर्णय नहीं लिया है।“
बोरा ने बताया कि रैजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई से कल उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, “वह कल मुझसे मिले और हमने व्यक्तिगत स्तर पर कई मुद्दों पर चर्चा की।“ सूत्रों ने बताया कि बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी भेजा है।
रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने भूपेन बोरा के इस्तीफे पर कहा, “भूपेन बोरा कभी BJP में नहीं जाएंगे। भाजपा से जो झूठी खबर दे रहे हैं कि भूपेन बोरा भारतीय जनता पार्टी में जाएंगे। लेकिन ये सच नहीं है। हमने कांग्रेस से कहा है कि भूपेन बोरा को सम्मान देकर अच्छा पद देकर रखना चाहिए। उन्हें गठबंधन की जिम्मदारी दे दीजिए।“
ये भी पढे़ं- Bihar News:नीतीश कुमारने बिहार की महिलाओं को दिया तोहफा, 25 लाख के खातों में ₹10,000 ट्रांसफर
उन्होंने आगे कहा, “भूपेन बोरा असम कांग्रेस के मजबूत नेता हैं। सभी विपक्षी दल बहुत से बीजेपी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के सबसे बड़े नेता हमारे भूपेन बोरा हैं। भूपेन बोरा थोड़े असंतुष्ट हुए हैं कांग्रेस के नेता से भूपेन बोरा को विपक्षी दलों से गठबंधन के लिए बातचीत करने को कहा गया था लेकिन बाद में एक और नेता को साथ में लगा दिया गया। ये बात उनके आत्मसम्मान को लग गई थी। इसलिए इस्तीफा दिया। हम बातचीत कर रहे हैं। गौरव गोगोई भी बात कर रह हैं। मैंने बात की है। CPI(M) के नेता भी आ रहे हैं।“ |
|